इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

पाठ 13

पायनियर किसे कहते हैं?

पायनियर किसे कहते हैं?

कनाडा

घर-घर का प्रचार

बाइबल अध्ययन

निजी अध्ययन

“पायनियर” अकसर उन लोगों को कहा जाता है जो नए-नए इलाके खोज निकालते हैं और दूसरों के लिए वहाँ पहुँचने का रास्ता खोलते हैं। यीशु भी एक तरह से पायनियर था क्योंकि उसे धरती पर सेवा करने के लिए भेजा गया था और उसने अपनी सेवा के ज़रिए लोगों के लिए उद्धार पाने का रास्ता खोला। (मत्ती 20:28) आज उसके चेले उसकी मिसाल पर चलते हुए, ‘चेला बनाने’ के काम में ज़्यादा-से-ज़्यादा वक्‍त बिता रहे हैं। (मत्ती 28:19, 20) और कुछ लोग तो ‘पायनियर सेवा’ कर रहे हैं।

पायनियर, पूरे समय के प्रचारक होते हैं। सभी यहोवा के साक्षी खुशखबरी के प्रचारक हैं। मगर कुछ लोगों ने इस तरह का शेड्यूल बनाया है ताकि वे पायनियर के तौर पर सेवा कर पाएँ यानी हर महीने प्रचार में 70 घंटे बिता पाएँ। इसके लिए कई पायनियर, पूरे दिन नौकरी करने के बजाय सिर्फ पार्ट-टाइम नौकरी करते हैं। कुछ प्रचारकों को खास पायनियर के तौर पर सेवा करने के लिए चुना जाता है और उन इलाकों में भेजा जाता है जहाँ राज प्रचारकों की ज़्यादा ज़रूरत है। ये पायनियर हर महीने प्रचार में 130 या उससे ज़्यादा घंटे बिताते हैं। पायनियर सादगी-भरा जीवन जीने में खुश रहते हैं, उन्हें पूरा भरोसा होता है कि यहोवा उनकी बुनियादी ज़रूरतें मुहैया कराएगा। (मत्ती 6:31-33; 1 तीमुथियुस 6:6-8) जो लोग पूरे समय की पायनियर सेवा नहीं कर सकते, वे अपने हालात को ध्यान में रखकर समय-समय पर सहयोगी पायनियर सेवा कर सकते हैं। वे जिस महीने सहयोगी पायनियर सेवा करते हैं, उस महीने प्रचार में 30 या 50 घंटे बिताते हैं।

परमेश्वर और लोगों के लिए प्यार, एक पायनियर को उभारता है। यीशु की तरह आज हम भी देख सकते हैं कि लोगों को परमेश्वर और उसके मकसदों के बारे में जानने की कितनी ज़रूरत है। (मरकुस 6:34) हमारे पास वह जानकारी है, जो न सिर्फ आज उनकी मदद कर सकती है बल्कि भविष्य के लिए भी एक पक्की आशा दे सकती है। पड़ोसी के लिए प्यार ही एक पायनियर को उभारता है कि वह दूसरों को खुशखबरी सुनाने में अपनी पूरी ताकत और समय लगा दे। (मत्ती 22:39; 1 थिस्सलुनीकियों 2:8) इस काम से खुद एक पायनियर का विश्वास मज़बूत होता है, वह परमेश्वर के करीब आता है और उसे बेइंतिहा खुशी मिलती है।—प्रेषितों 20:35.

  • समझाइए कि पायनियर किसे कहते हैं?

  • क्या बात कुछ लोगों को पूरे समय की पायनियर सेवा करने के लिए उभारती है?