इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

पाठ 27

राज-घर की लाइब्रेरी से हमें क्या फायदा हो सकता है?

राज-घर की लाइब्रेरी से हमें क्या फायदा हो सकता है?

इसराइल

चेक रिपब्लिक

बेनिन

केमन द्वीप-समूह

क्या आप बाइबल के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए कुछ खोजबीन करना चाहेंगे? क्या आप बाइबल की किसी आयत, या उसमें बताए किसी इंसान या जगह या चीज़ के बारे में और जानने की इच्छा रखते हैं? या क्या आपके मन में यह सवाल उठा है कि आप जिस परेशानी से गुज़र रहे हैं, उससे निपटने में परमेश्वर का वचन आपकी मदद कर सकता है या नहीं? अगर ऐसी बात है, तो क्यों न आप राज-घर की लाइब्रेरी का इस्तेमाल करें?

इसमें कई साहित्य उपलब्ध हैं, जो खोजबीन करने में मदद देते हैं। हो सकता है कि यहोवा के साक्षियों के जितने भी साहित्य आपकी भाषा में उपलब्ध हैं, वे सारे आपके पास न हों। मगर हाल में प्रकाशित लगभग सभी साहित्य आपको राज-घर की लाइब्रेरी में मिलेंगे। इनके अलावा, लाइब्रेरी में शायद बाइबल के अलग-अलग अनुवाद, एक अच्छा शब्दकोश और खोजबीन के लिए मददगार कुछ दूसरी किताबें भी उपलब्ध हों। आप सभा से पहले या बाद में बेझिझक लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके राज-घर में कंप्यूटर है, तो उसमें वॉचटावर लाइब्रेरी भी होगी। यह एक तरह का कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसमें आपको हमारे ढेर सारे साहित्य मिलेंगे। इसमें एक सर्च फीचर है जिसकी मदद से आप आसानी-से किसी भी विषय, शब्द या शास्त्र वचन पर खोजबीन कर सकते हैं।

हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा सभा के विद्यार्थियों के लिए यह फायदेमंद है। अपने विद्यार्थी भाग की तैयारी करते वक्‍त आप राज-घर की लाइब्रेरी का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लाइब्रेरी की देखरेख का ज़िम्मा मसीही ज़िंदगी और सेवा सभा निगरान का होता है। वह इस बात का ध्यान रखता है कि लाइब्रेरी में नए-से-नए प्रकाशन उपलब्ध हों और उन्हें तरतीब से रखा जाए। स्कूल निगरान या आपका बाइबल शिक्षक दिखा सकता है कि जो जानकारी आप चाहते हैं, उसकी खोजबीन कैसे करें। लेकिन लाइब्रेरी की किताबें राज-घर में इस्तेमाल करने के लिए होती हैं, उन्हें बाहर नहीं ले जाना चाहिए। इन किताबों का इस्तेमाल हमें ध्यान से करना चाहिए और इनमें कोई निशान नहीं लगाना चाहिए, न ही कुछ लिखना चाहिए।

बाइबल बताती है कि “परमेश्वर का ज्ञान” पाने के लिए हमें उसे ऐसे ढूँढ़ना होगा मानो हम “छिपे हुए खज़ाने” को खोज रहे हों। (नीतिवचन 2:1-5) यह खोज शुरू करने में राज-घर की लाइब्रेरी आपकी मदद कर सकती है।

  • राज-घर की लाइब्रेरी में कौन-से साहित्य उपलब्ध हैं, जो खोजबीन करने में आपकी मदद कर सकते हैं?

  • लाइब्रेरी का बेहतरीन इस्तेमाल करने में कौन आपकी मदद कर सकता है?