इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

पाठ 28

हमारी वेबसाइट पर क्या जानकारी मिल सकती है?

हमारी वेबसाइट पर क्या जानकारी मिल सकती है?

फ्राँस

पोलैंड

रूस

यीशु मसीह ने अपने चेलों से कहा: “तुम्हारी रौशनी लोगों के सामने चमके ताकि वे तुम्हारे भले काम देखकर स्वर्ग में रहनेवाले तुम्हारे पिता की महिमा करें।” (मत्ती 5:16) ऐसा करने के लिए हम आज की टेक्नॉलजी का पूरा-पूरा फायदा उठा रहे हैं। इनमें से एक है इंटरनेट। हमारी वेबसाइट jw.org पर हमारे, यानी यहोवा के साक्षियों के विश्वास और कामों के बारे में जानकारी दी गयी है। इस वेबसाइट पर आप क्या देख सकते हैं?

बाइबल से उन सवालों के जवाब, जो आम तौर पर पूछे जाते हैं। इस वेबसाइट पर आपको कुछ अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं, जो लोग अकसर पूछते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ ट्रैक्ट जैसे क्या दुख-तकलीफें कभी खत्म होंगी? और सुखी परिवार का राज़ क्या है? इस वेबसाइट पर 600 से भी ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। इस वेबसाइट पर आपको 130 से भी ज़्यादा भाषाओं में नयी दुनिया अनुवाद बाइबल भी मिलेगी। साथ ही, ऐसी किताबें-पत्रिकाएँ भी जो बाइबल का अध्ययन करने में आपकी मदद कर सकती हैं, जैसे कि बाइबल असल में क्या सिखाती है? किताब और प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाओं के नए अंक। इनमें से कई प्रकाशनों को इस वेबसाइट पर पढ़ा या सुना जा सकता है। या फिर इन्हें MP3, PDF या EPUB (इलेक्ट्रॉनिक पब्लिकेशन) जैसे अलग-अलग फॉरमैट में डाउनलोड किया जा सकता है। आप चाहें तो दिलचस्पी रखनेवाले किसी व्यक्‍ति को उसकी भाषा में हमारे साहित्य के कुछ पन्ने प्रिंट करके भी दे सकते हैं। इसके अलावा, कई साइन लैंग्वेज में वीडियो प्रकाशन भी उपलब्ध हैं। आप अपने लिए नाटक के अंदाज़ में बाइबल पढ़ाई, बाइबल ड्रामा और दिल छू लेनेवाला संगीत डाउनलोड कर सकते हैं और फुरसत के पलों में इनका मज़ा ले सकते हैं।

यहोवा के साक्षियों के बारे में सही-सही जानकारी। पूरी दुनिया में हो रहे हमारे काम, यहोवा के साक्षियों से जुड़ी घटनाएँ और हमारे राहत काम के बारे में ताज़ा-तरीन खबरें और वीडियो क्लिप भी हमारी वेबसाइट पर डाले जाते हैं। आपको आनेवाले अधिवेशनों की सूचना और हमारे किसी शाखा दफ्तर से संपर्क करने की जानकारी भी इस वेबसाइट पर मिल सकती है।

इन तरीकों से हम दुनिया के कोने-कोने तक सच्चाई की रौशनी फैला रहे हैं। हर महाद्वीप में, यहाँ तक कि अंटार्कटिका जैसे अलग-थलग इलाके में भी लोगों तक खुशखबरी पहुँच रही है। हमारी दुआ है कि दुनिया के हर हिस्से में “यहोवा का वचन तेज़ी से फैलता जाए” और इससे परमेश्वर की महिमा हो।—2 थिस्सलुनीकियों 3:1.

  • किस तरह वेबसाइट jw.org और भी लोगों को बाइबल सच्चाई सीखने में मदद दे रही है?

  • आप हमारी वेबसाइट पर किस बारे में जानकारी हासिल करना चाहेंगे?