इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

गीत 27

जल्द ज़ाहिर होंगे याह के बेटे

जल्द ज़ाहिर होंगे याह के बेटे

(रोमियों 8:19)

  1. 1. जल्द ही वफादार बेटों को

    देगा यहोवा ताज।

    मसीह के साथ हमेशा ये

    स्वर्ग में करेंगे राज।

    (कोरस)

    अपने राजा यीशु के साथ

    ये जल्द ज़ाहिर होंगे।

    जीत में उसकी होंगे शरीक,

    इनाम भी पाएँगे।

  2. 2. ज़मी पे यीशु के भाई

    सुनें उसकी पुकार।

    करके जमा वो फिर इनको

    युद्ध को होगा तैयार।

    (कोरस)

    अपने राजा यीशु के साथ

    ये जल्द ज़ाहिर होंगे।

    जीत में उसकी होंगे शरीक,

    इनाम भी पाएँगे।

    (खास पंक्‍तियाँ)

    मसीह के साथ मिलकर भाई

    लड़ेंगे आखरी जंग।

    होगा मिलन मेम्ने के साथ,

    सदा रहेंगे संग।

    (कोरस)

    अपने राजा यीशु के साथ

    ये जल्द ज़ाहिर होंगे।

    जीत में उसकी होंगे शरीक,

    इनाम भी पाएँगे।