इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

गुण नंबर 5

सही-सही पढ़िए

सही-सही पढ़िए

1 तीमुथियुस 4:13

क्या करना है: जैसे लिखा है, वैसे ही पढ़िए।

कैसे करना है:

  • अच्छी तैयारी कीजिए। सोचिए कि आप जो पढ़नेवाले हैं, वह क्यों लिखा गया है। एक-एक शब्द पढ़ने के बजाय, शब्दों को साथ मिलाकर पढ़िए। अपने शब्द मत जोड़िए, शब्दों को निगल मत जाइए, न ही लिखे हुए शब्दों के बदले कोई और शब्द पढ़िए। मात्राओं और विराम-चिन्हों का ध्यान रखिए।

  • हर शब्द का सही उच्चारण कीजिए। अगर आप एक प्रकाशन के किसी शब्द का उच्चारण नहीं जानते, तो उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनिए या किसी ऐसे व्यक्‍ति से पूछिए जो अच्छी तरह पढ़ता है।

  • साफ-साफ बोलिए। शब्दों का साफ-साफ उच्चारण कीजिए। सिर उठाकर और मुँह अच्छी तरह खोलकर पढ़िए। हर शब्द को साफ-साफ बोलने की कोशिश कीजिए।