इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

भाग 1 में आपने क्या सीखा?

भाग 1 में आपने क्या सीखा?

जो आपको बाइबल पढ़ा रहा है, उसके साथ आगे बताए सवालों पर चर्चा कीजिए:

  1. परमेश्‍वर के कौन-से वादे आपको अच्छे लगे और क्यों?

    (पाठ 02  देखें।)

  2. आप क्यों मानते हैं कि बाइबल परमेश्‍वर का वचन है?

    (पाठ 03  और 05  देखें।)

  3. हमें यहोवा को उसके नाम से क्यों पुकारना चाहिए?

    (पाठ 04  देखें।)

  4. बाइबल में लिखा है कि परमेश्‍वर ने इंसान, जानवर, पेड़-पौधे सबको “जीवन” दिया है। (भजन 36:9) क्या आप यह बात मानते हैं?

    (पाठ 06  देखें।)

  5. नीतिवचन 3:32 पढ़िए।

    • हम क्यों कह सकते हैं कि यहोवा से अच्छा दोस्त और कोई नहीं हो सकता?

    • यहोवा अपने दोस्तों से क्या उम्मीद करता है? क्या आपको लगता है कि वह उनसे कुछ ज़्यादा ही उम्मीद करता है?

      (पाठ 07  और 08  देखें।)

  6. भजन 62:8 पढ़िए।

    • आपने किन बातों के लिए यहोवा से प्रार्थना की है? आप और किस बारे में प्रार्थना कर सकते हैं?

    • यहोवा प्रार्थनाओं का जवाब किस तरह देता है?

      (पाठ 09  देखें।)

  7. इब्रानियों 10:24, 25 पढ़िए।

    • यहोवा के साक्षियों की सभाओं में आने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे?

    • सभाओं में आने के लिए आप क्या करने के लिए तैयार हैं?

      (पाठ 10  देखें।)

  8. हमें क्यों हर दिन बाइबल पढ़नी चाहिए? आप हर दिन बाइबल पढ़ने के लिए कब समय निकालते हैं?

    (पाठ 11  देखें।)

  9. अब तक आपको अपने बाइबल अध्ययन में कौन-सी बात सबसे अच्छी लगी?

  10. बाइबल अध्ययन करने में आपके सामने कौन-सी रुकावटें आयी हैं? फिर भी अध्ययन करते रहने में क्या बात आपकी मदद करेगी?

    (पाठ 12  देखें।)