इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

परिचय

परिचय

क्या आपको हर दिन की मुश्‍किलों का सामना करने के लिए मदद चाहिए? इस किताब से आपको बहुत मदद मिल सकती है। आप आसानी से अपने हालात से जुड़े बाइबल के वचन या किस्से ढूँढ़ सकते हैं। यही नहीं, इस किताब के ज़रिए आप बाइबल के बिलकुल सही वचन ढूँढ़कर दूसरों का भी हौसला बढ़ा सकते हैं या उन्हें सही फैसले करने में मदद दे सकते हैं। आप जिस विषय के बारे में जानना चाहते हैं, उस पर जाइए। वहाँ आप देखेंगे कि विषय के नीचे, ऐसे सवाल दिए गए हैं जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। इसके अलावा, बाइबल के कुछ किस्से चंद शब्दों में बताए गए हैं। (बक्स “ इस किताब का कैसे इस्तेमाल करें?” देखें।) यह किताब एक तरह से वचनों का खज़ाना है। इसमें बहुत सोच-समझकर ऐसे वचन दिए गए हैं, जिनमें बढ़िया सलाह है और जिनसे हमें बहुत दिलासा मिल सकता है। इसमें ऐसे भी वचन हैं जिनके बारे में दूसरों को बताकर आप उनका हौसला बढ़ा सकते हैं, समस्याओं का सामना करने में उनकी मदद कर सकते हैं और उन्हें अच्छी सलाह दे सकते हैं।

इस किताब में हर विषय से जुड़े सभी वचन नहीं दिए गए हैं। अगर आपको उस विषय के बारे में और जानना है, तो आप खोजबीन कर सकते हैं। (नीत 2:1-6) जैसे, बाइबल में कई वचनों के साथ संबंधित आयतें और अध्ययन नोट दिए गए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। किसी वचन का मतलब क्या है या हम उसे कैसे लागू कर सकते हैं, यह जानने के लिए आप यहोवा के साक्षियों के लिए खोजबीन गाइड  या वॉच टावर पब्लिकेशन्स इंडैक्स  में “आयतों की समझ” भाग देख सकते हैं। वहाँ आपको ऐसे लेख मिलेंगे जिनमें उस वचन की समझ दी गयी है। अगर आप हाल के सालों के लेख पढ़ेंगे, तो आपको वचनों की नयी-से-नयी समझ मिलेगी।

हमारी यही इच्छा है कि इस किताब से आपको पवित्र शास्त्र में छिपी बुद्धि, ज्ञान और समझ का खज़ाना मिले। जैसे-जैसे आप यह किताब इस्तेमाल करेंगे, आपका यकीन बढ़ेगा कि “परमेश्‍वर का वचन जीवित है और ज़बरदस्त ताकत रखता है।”—इब्र 4:12.