इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें


इस ब्रोशर से पूरा फायदा पाइए

इस ब्रोशर से पूरा फायदा पाइए

किसी यहोवा के साक्षी के साथ चर्चा कीजिए: जिस साक्षी ने आपको यह ब्रोशर दिया है, उससे बात कीजिए। या फिर हमारी वेबसाइट jw.org/hi पर फॉर्म भरिए। कोई साक्षी ज़रूर आपसे संपर्क करेगा।

पाठ का पहला भाग

एक-एक करके पैराग्राफ पढ़िए। मोटे अक्षरों में दिए (1) सवाल और (2) वचन मुख्य मुद्दों से जुड़े हैं। ध्यान दीजिए कि कुछ वचनों के आगे “पढ़िए” लिखा है।

पाठ का दूसरा भाग

और जानिए में (3) सबसे पहले लिखा है कि आगे क्या बताया जाएगा। (4) उपशीर्षक से आप जान सकते हैं कि किस मुद्दे पर चर्चा होगी। वचन पढ़िए, सवालों के जवाब दीजिए और (5) वीडियो देखिए।

(6) तसवीरों को गौर से देखिए और उनके नीचे जो लिखा है, उस पर ध्यान दीजिए। सोचिए कि (7) कुछ लोग कहते हैं में जो लिखा है, उसके जवाब में आप क्या कहेंगे।

पाठ का तीसरा भाग

(8) अब तक हमने सीखा और आप क्या कहेंगे? में पाठ का निचोड़ दिया गया है। पाठ पूरा होने पर तारीख लिखिए। हर पाठ में आपको एक (9) लक्ष्य दिया गया है, उसे पूरा करने की कोशिश कीजिए। आप चाहें तो (10) ये भी देखें में दिए लेख पढ़ सकते हैं और वीडियो भी देख सकते हैं।

बाइबल में वचन कैसे निकालें?

पहले (1) किताब का नाम, फिर (2) अध्याय और (3) वचन का नंबर लिखा है। जैसे यूहन्‍ना 17:3 का मतलब है, यूहन्‍ना की किताब, अध्याय 17 और वचन 3.