इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

ऐसा शख्स जिसने लोगों की ज़िंदगी बदल दी

ऐसा शख्स जिसने लोगों की ज़िंदगी बदल दी

ऐसा शख्स जिसने लोगों की ज़िंदगी बदल दी

इस धरती पर लाखों-करोड़ों लोग जीए और मर गए। मगर कुछ ही थे जिनका नाम आज भी इतिहास के पन्‍नों पर पाया जाता है। उनके कामों का असर आपकी रोज़मर्रा ज़िंदगी पर भी होता है।

सुबह जब आप उठते हैं, तो सबसे पहले बत्ती जलाते हैं और फिर काम पर जाने की तैयारी करने लगते हैं। आप डॉक्टर द्वारा बतायी कोई एंटीबायोटिक गोली लेते हैं, जो आपको संक्रामक बीमारी से लड़ने में मदद देती है। घर से निकलते वक्‍त, आप बस में पढ़ने के लिए कोई किताब या पत्रिका अपने बैग में रखते हैं। अभी आपका दिन ठीक से शुरू भी नहीं हुआ कि आप कुछ जाने-माने लोगों के कामों से फायदा पा चुके हैं।

माइकल फैराडे इनका जन्म सन्‌ 1791 में हुआ था। ये एक अँग्रेज़ भौतिक वैज्ञानिक थे। इन्होंने बिजली की मोटर और बिजली पैदा करनेवाली मशीन ‘डायनामो’ का आविष्कार किया था। इन आविष्कारों की बदौलत ही आज घर-घर में बिजली जलती है।

त्साइ लून ये चीन के शाही दरबार में एक अधिकारी थे। इन्होंने करीब ईसवी सन्‌ 105 में कागज़ बनाने का ऐसा तरीका ईजाद किया, जिससे काफी मात्रा में कागज़ तैयार किया जाने लगा।

योहानेस गूटेनबर्ग ये जर्मनी के एक आविष्कारक थे। इन्होंने करीब सन्‌ 1450 में मूवबल टाइप (धातु के अलग-अलग टुकड़ों पर तराशे गए अक्षर) का इस्तेमाल कर पहली छपाई मशीन तैयार की थी। इस मशीन से छपाई करना किफायती था। इसलिए तरह-तरह के विषयों पर लोगों तक जानकारी पहुँचाने का रास्ता खुल गया।

एलैक्ज़ैंडर फ्लेमिंग ये स्कॉटलैंड के एक खोजकर्ता थे। इन्होंने सन्‌ 1928 में एक एंटीबायोटिक पदार्थ की खोज की, जिसे इन्होंने पेनिसिलिन नाम दिया। आज ज़्यादातर लोग जीवाणुओं से फैलनेवाली बीमारियों से लड़ने के लिए एंटीबायोटिक दवाइयाँ लेते हैं।

इसमें कोई शक नहीं कि कुछ लोगों ने जो खोज की और नयी-नयी चीज़ें ईजाद कीं, उनसे अरबों लोगों को काफी फायदा पहुँचा है या उन्होंने अच्छी सेहत का लुत्फ उठाया है।

मगर एक आदमी है, जो इन सारी हस्तियों से भी महान है। वह न तो किसी वैज्ञानिक खोज, न ही किसी बीमारी का इलाज ढूँढ़ निकालने के लिए जाना जाता है। वह एक गरीब परिवार से था और उसे मरे हुए करीब 2,000 साल हो चुके हैं। उसने लोगों को उम्मीद और दिलासा का एक ज़बरदस्त संदेश सुनाया। उसके संदेश ने जिस हद तक लोगों की ज़िंदगियों पर असर किया है, उसे देखकर बहुत-से लोग इस बात से सहमत होंगे कि उसने वाकई इंसानों की ज़िंदगी बदल दी।

क्या आप जानते हैं वह आदमी कौन था? वह यीशु मसीह था। उसने लोगों को क्या संदेश सुनाया? और उसके संदेश का आपकी ज़िंदगी पर क्या असर हो सकता है? (w10-E 04/01)