इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

भविष्यवाणी 5. पृथ्वी की तबाही

भविष्यवाणी 5. पृथ्वी की तबाही

भविष्यवाणी 5. पृथ्वी की तबाही

‘परमेश्‍वर पृथ्वी को तबाह करनेवालों को खत्म कर देगा।’​—प्रकाशितवाक्य 11:18.

● पिरी नाम का एक आदमी नाइजीरिया के कपौर गाँव में रहता है। वह ताड़ी निकालने का काम करता है। लेकिन जब से नाइजर डेल्टा में तेल का रिसाव हुआ है, तब से उसके लिए रोज़ी-रोटी कमाना बहुत मुश्‍किल हो गया है। वह कहता है, “पानी दूषित हो गया है, मछलियाँ मर रही हैं और हमारी त्वचा भी खराब हो रही है। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं अपने परिवार का पेट कैसे पालूँ।”

आँकड़े क्या दिखाते हैं? कुछ जानकारों का मानना है कि हर साल समुंदर में करीब 65 लाख टन कूड़ा फेंका जाता है। इसमें से आधा तो प्लास्टिक होता है जिसे गलने में सैकड़ों साल लग जाते हैं। धरती को दूषित करने के अलावा, इंसान प्रकृति में पायी जानेवाली चीज़ों का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल कर रहा है। इस वजह से इनकी मात्रा तेज़ी से घटती जा रही है। जानकारों का कहना है कि इंसान एक साल में जितनी चीज़ों का इस्तेमाल करता है, उतना धरती को बनाने में करीब एक साल पाँच महीने लग जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के एक जाने-माने अखबार में लिखा था कि अगर आबादी इसी तरह बढ़ती गयी और इसी तरह चीज़ों का इस्तेमाल होता गया, तो गुज़ारा चलाना मुश्‍किल हो जाएगा और 2035 तक हमें एक और धरती की ज़रूरत पड़ेगी।

लोग क्या कहते हैं? ‘आज टेकनॉलजी बहुत बढ़ गयी है, इसलिए इंसान किसी-न-किसी तरह हालात ठीक कर लेगा।’

क्या यह बात सच है? बहुत-से लोग प्रदूषण रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रदूषण दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।

आपको क्या लगता है? क्या ईश्‍वर ही इस धरती को बचा सकता है?

इन पाँच भविष्यवाणियों के अलावा, बाइबल में यह भी बताया गया था कि आखिरी दिनों में कुछ अच्छी बातें होंगी। आइए एक और भविष्यवाणी पर ध्यान दें।

[बड़े अक्षरों में लेख की खास बात]

एरिन टैमबर अमरीका के समुद्री तट के पास रहती हैं। सन्‌ 2010 में मैक्सिको की खाड़ी में हुए तेल के रिसाव के बाद उन्होंने कहा, “मेरा घर एक बहुत ही सुंदर जगह पर था, लेकिन अब सब सत्यानाश हो गया है।”

[बक्स]

क्या ईश्‍वर का दोष है?

बाइबल में पहले से ही लिखा था कि हमारे समय में हालात बहुत खराब हो जाएँगे, तो क्या इसका मतलब है कि ईश्‍वर हमें दुख देता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए बाइबल हमें क्या सिखाती है? किताब का अध्याय 11 पढ़िए। इसे यहोवा के साक्षियों ने प्रकाशित किया है।

[चित्र का श्रेय]

U.S. Coast Guard photo