इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

“दीन लोग धरती के वारिस होंगे”

“दीन लोग धरती के वारिस होंगे”

आज जहाँ देखो वहाँ नाइंसाफी हो रही है और अच्छे लोगों को सताया जा रहा है। क्या कभी ऐसा समय आएगा, जब नाइंसाफी और दुष्टता नहीं रहेगी?

बाइबल के भजन 37 में इस सवाल का जवाब दिया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि आज हम इस मुश्‍किल दौर का सामना कैसे कर सकते हैं। ध्यान दीजिए कि इस भजन में आगे बताए सवालों के क्या जवाब दिए गए हैं।

  • जब लोग हमें सताते हैं, तब हम क्या कर सकते हैं?​—आयत 1, 2.

  • दुष्ट लोगों का क्या होगा?​—आयत 10.

  • नेक लोगों का भविष्य कैसा होगा?​—आयत 11, 29.

  • आज हमें क्या करना होगा?​—आयत 34.

भजन 37 में साफ बताया गया है कि जो ‘यहोवा पर आशा रखते हैं और उसकी राह पर चलते हैं,’ उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। अगर आप चाहें, तो यहोवा के साक्षी आपके साथ बाइबल पढ़ सकते हैं और उस पर चर्चा कर सकते हैं, ताकि आप जानें सकें कि आप और आपके अज़ीज़ उस सुनहरे भविष्य को कैसे पा सकते हैं।