इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

जीएँ मसीहियों की तरह

JW.ORG के मुख्य पेज का इस्तेमाल करके दूसरों को गवाही दीजिए

JW.ORG के मुख्य पेज का इस्तेमाल करके दूसरों को गवाही दीजिए

हमारी वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिए लेख और वीडियो नेकदिल लोगों के लिए होते हैं। (प्रेष 13:48) ये लेख और वीडियो अकसर ऐसे विषयों पर होते हैं, जो खबरों में होते हैं या जिनके बारे में लोग सोच रहे होते हैं या बातें कर रहे होते हैं।

हम jw.org के मुख्य पेज का इस्तेमाल दूसरों को गवाही देने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए हमें क्या करना होगा?

  • समय-समय पर वेबसाइट का मुख्य पेज देखिए। ध्यान दीजिए कि मुख्य पेज पर ऊपर और “पेश है” भाग में कौन-से लेख और वीडियो दिए गए हैं। फिर सोचिए कि आप ये लेख और वीडियो उन लोगों को कैसे दिखा सकते हैं, जो हमारे संदेश में दिलचस्पी लेते हैं। (हाल ही में मुख्य पेज पर और क्या-क्या दिया गया था, यह जानने के लिए “और देखिए” पर क्लिक कीजिए।) समय-समय पर वेबसाइट का मुख्य पेज देखने से आप नए-नए तरीकों से लोगों को गवाही दे पाएँगे।

  • मुख्य पेज पर दिए लेखों और वीडियो का इस्तेमाल करके लोगों से बात कीजिए। कई बार मुख्य पेज पर जिन विषयों पर जानकारी दी होती है, उनसे हम जान पाते हैं कि हमारे इलाके के लोग क्या सोच रहे हैं।

  • लोगों को मुख्य पेज दिखाइए। “आपको इनमें से कौन-सा विषय पसंद है” भाग में किसी एक विषय के बारे में बताइए। फिर दिखाइए कि वे उस विषय पर जानकारी कैसे ढूँढ़ सकते हैं।

  • लिंक भेजिए। कुछ लोग शायद हमारे संदेश में दिलचस्पी दिखाएँ, पर आमने-सामने मिलकर बात न करना चाहें। फिर भी वे शायद हमारी वेबसाइट पर जाने को तैयार हों। ऐसे लोगों को मुख्य पेज या उस पर दिए किसी लेख या वीडियो का लिंक भेजने से मत झिझकिए।