इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

अध्ययन के लिए सुझाव

अध्ययन के लिए सुझाव

हमारी समझ में हुए फेरबदल के बारे में ताज़ा-तरीन जानकारी कहाँ से लें?

आज हम बहुत ही रोमांचक समय में जी रहे हैं। धीरे-धीरे यहोवा हमें अपने वचन के बारे में पहले से कहीं ज़्यादा समझ दे रहा है। (दानि. 12:4) लेकिन बाइबल की शिक्षाओं के बारे में हमारी समझ में जो फेरबदल होते हैं, उस बारे में ताज़ा-तरीन जानकारी रखना शायद हमें मुश्‍किल लगे। तो हमें इस बारे में ताज़ा-तरीन जानकारी कहाँ मिल सकती है?

• जिन विषयों पर हमारी समझ में फेरबदल हुए हैं, उनमें से कुछ यहोवा के साक्षियों के लिए खोजबीन गाइड  में दिए गए हैं। इन विषयों की सूची देखने के लिए “यहोवा के साक्षी” विषय के नीचे दिए उपशीर्षक “नज़रिया और शिक्षाएँ” में “हमारी शिक्षाओं की बढ़ती समझ” पर जाएँ। या फिर आप चाहें तो वॉचटावर लाइब्रेरी या वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी  के खोजिए बक्स में “हमारी शिक्षाओं की बढ़ती समझ” टाइप कर सकते हैं (“” ये चिन्ह भी टाइप करें)।

क्यों ना अपने निजी अध्ययन के लिए हाल ही में हुए किसी फेरबदल पर खोजबीन करें? आप पता लगा सकते हैं कि उस विषय पर अब हमारी क्या समझ है और हमारी समझ में क्यों फेरबदल किया गया।