इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

अध्ययन के लिए विषय

नाइंसाफी कैसे सहें?

नाइंसाफी कैसे सहें?

उत्पत्ति 37:23-28; 39:17-23 पढ़िए और जानिए कि नाइंसाफी सहने के बारे में हम यूसुफ से क्या सीख सकते हैं।

और जानने के लिए आस-पास की आयतें पढ़िए। लोगों ने यूसुफ के साथ नाइंसाफी क्यों की? (उत्प. 37:3-11; 39:1, 6-10) उसे कितने समय तक नाइंसाफी सहनी पड़ी? (उत्प. 37:2; 41:46) उस दौरान यहोवा ने यूसुफ के लिए क्या किया और क्या नहीं किया?​—उत्प. 39:2, 21; प्र23.01 पेज 17 पै 13.

गहराई से खोजबीन कीजिए। पोतीफर की पत्नी ने यूसुफ पर झूठा इलज़ाम लगाया था, मगर बाइबल में यह नहीं बताया है कि यूसुफ ने खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए कुछ कहा। आगे दी आयतों पर मनन कीजिए और सोचिए: यूसुफ ने शायद क्यों कुछ नहीं कहा होगा? और इस बारे में बाइबल में हरेक बात क्यों खुलकर नहीं बतायी गयी है? (नीति. 20:2; यूह. 21:25; प्रेषि. 21:37) यूसुफ में ऐसे कौन-से गुण थे जिस वजह से वह नाइंसाफी सह पाया?​—मीका 7:7; लूका 14:11; याकू. 1:2, 3.

सोचिए कि आपने क्या सीखा। खुद से पूछिए: