इस जानकारी को छोड़ दें

प्रहरीदुर्ग—कोई और पत्रिका उस मुकाम तक नहीं पहुँच सकी!

प्रहरीदुर्ग—कोई और पत्रिका उस मुकाम तक नहीं पहुँच सकी!

प्रहरीदुर्ग पत्रिका दुनिया की सबसे मशहूर पत्रिका है। इसके हर अंक की 4 करोड़ 20 लाख से भी ज़्यादा कॉपियाँ छापी जाती हैं। दूसरे नंबर पर सजग होइए! पत्रिका आती है, जिसकी 4 करोड़ 10 लाख कॉपियाँ छपती हैं। दोनों पत्रिकाएँ यहोवा के साक्षी निकालते हैं और 236 देशों में लोगों को देते हैं।

इसके मुकाबले दूसरे प्रकाशन कितनी मात्रा में छपते हैं? असोसिएशन ऑफ मैगज़ीन मीडिया के मुताबिक अमरीका की सबसे ज़्यादा बिकनेवाली पत्रिका का नाम AARP है। यह पत्रिका खास तौर पर 50 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए बनायी गयी है। इस पत्रिका के हर अंक की कुल छपाई 2 करोड़ 24 लाख है। जर्मनी की ADAC Motorwelt पत्रिका की औसतन छपाई 1 करोड़ 40 लाख है। चीनी भाषा की गुशी हुयी नामक कहानियों की किताब की छपाई सिर्फ 54 लाख है।

अगर अखबारों की बात लें तो जापानी अखबार योमीयुरी शिमबुन पहले नंबर पर है। नियमित तौर पर इसकी 1 करोड़ कॉपियाँ छपती हैं।

साक्षियों की पत्रिकाएँ छपाई के अलावा एक और मामले में बेमिसाल हैं। प्रहरीदुर्ग पत्रिका का अनुवाद 190 से भी ज़्यादा भाषाओं में और सजग होइए! पत्रिका का 80 से भी ज़्यादा भाषाओं में किया जाता है। इसकी तुलना में मशहूर किताब रीडर्स डाइजेस्ट के काफी भाग 21 भाषाओं में अनुवाद किए जाते हैं।

दूसरी किताबों के मुकाबले प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाओं के अनुवाद और छपाई का काम सिर्फ दान पर चलता है। इसमें कोई विज्ञापन नहीं होते और ये मुफ्त में दी जाती हैं।

प्रहरीदुर्ग पत्रिका बाइबल से शिक्षा देती है। इसका खास मकसद लोगों को यह बताना है कि परमेश्‍वर के राज या सरकार के ज़रिए कैसे दुनिया में सुधार होगा। यह पत्रिका सन्‌ 1879 से लगातार छपती चली आ रही है। सजग होइए! पत्रिका विज्ञान और प्रकृति जैसे आम विषयों पर चर्चा करती है। यह इस बात पर भी ज़ोर देती है कि हम बाइबल की मदद से अपनी ज़िंदगी में कैसे सुधार ला सकते हैं।