बाइबल असल में क्या सिखाती है?

बाइबल अध्ययन करने का यह औज़ार अलग-अलग विषयों के बारे में बाइबल क्या कहती है इसे समझने में आपकी मदद करेगा, जैसे हम पर दुख-तकलीफें क्यों आती हैं, मरने पर हमारा क्या होता है, हम अपने परिवार को सुखी कैसे बना सकते हैं और ऐसे ही दूसरे सवाल।

क्या परमेश्वर ने यही सब चाहा था?

आप शायद सोचें आखिर आज इतनी दुख-तकलीफें क्यों हैं। बाइबल कहती है कि बहुत जल्द एक बड़ा बदलाव आनेवाला है जिससे आपको फायदा होगा, क्या यह आपको पता है?

अध्याय 1

परमेश्वर के बारे में सच्चाई क्या है?

क्या आपको लगता है परमेश्वर आपकी परवाह करता है? जानिए कि उसकी शख्सियत कैसी है और आप कैसे उसके करीब जा सकते हैं।

अध्याय 2

बाइबल—परमेश्वर की दी हुई किताब

बाइबल आपको अपनी समस्याओं का सामना करने में कैसे मदद कर सकती है? बाइबल में दर्ज़ भविष्यवाणियों पर आप क्यों भरोसा रख सकते हैं?

अध्याय 3

पृथ्वी के लिए परमेश्वर का मकसद क्या है?

इस धरती को फिरदौस बनाने का परमेश्वर का मकसद क्या कभी पूरा होगा? अगर हाँ, तो कब?

अध्याय 4

यीशु मसीह कौन है?

जानिए कि क्यों यीशु ही वादा किया हुआ मसीहा है, वह कहाँ से आया और उसे यहोवा का एकलौता बेटा क्यों कहा गया है।

अध्याय 5

छुड़ौती—परमेश्वर का सबसे नायाब तोहफा

छुड़ौती क्या है? आप इससे कैसे फायदा पा सकते हैं

अध्याय 6

मरे हुए कहाँ हैं?

जानिए की बाइबल इन सवालों के क्या जवाब देती है कि मरे हुए कहाँ हैं और इंसान क्यों मरता है।

अध्याय 7

मौत की नींद सो रहे आपके अपनों के लिए सच्ची आशा

क्या आपने अपने अज़ीज़ को मौत में खोया है? क्या यह मुमकिन है कि आप उन्हें दोबारा देखें? जानिए कि बाइबल पुनरुत्थान के बारे में क्या कहती है।

अध्याय 8

परमेश्वर का राज्य क्या है?

बहुत-से लोग प्रभु की प्रार्थना जानते हैं। इसका क्या मतलब है, “तेरा राज्य आए”?

अध्याय 9

क्या हम “अन्तिम दिनों” में जी रहे हैं?

गौर कीजिए हमारे आस-पास रहनेवाले लोगों के काम और उनका रवैया कैसे यह साबित करता है कि आज हम “अन्तिम दिनों” में जी रहे हैं, जो बाइबल में पहले से बता दिया गया था।

अध्याय 10

आत्मिक प्राणियों का हम पर क्या असर होता है

बाइबल स्वर्गदूतों और दुष्टात्माओं के बारे में बताती है। क्या ये आत्मिक प्राणी सचमुच में हैं? क्या ये आपकी ज़िंदगी पर असर कर सकते हैं?

अध्याय 11

परमेश्वर ने दुःख-तकलीफें क्यों रहने दी हैं?

बहुत-से लोगों को लगता है कि दुनिया में हो रही दुख-तकलीफों के लिए परमेश्वर ज़िम्मेदार है। आप क्या सोचते हैं? जानिए कि परमेश्वर खुद दुख-तकलीफों के बारे में क्या कहता है।

अध्याय 12

ऐसी ज़िंदगी जीना जिससे परमेश्वर खुश हो

ऐसी ज़िंदगी जीना जिससे परमेश्वर खुश हो क्या मुमकिन है। दरअसल आप उसके दोस्त बन सकते हैं।

अध्याय 13

जीवन के बारे में परमेश्वर जैसा नज़रिया रखिए

गर्भपात, खून चढ़वाने और जानवरों के जीवन के बारे में परमेश्वर का क्या नज़रिया है?

अध्याय 14

परिवार में सुख कैसे हासिल करें

यीशु के प्यार की मिसाल पतियों, पत्नियों और बच्चों के लिए एक नमूना है। हम उससे क्या सिख सकते हैं?

अध्याय 15

उपासना जिसे परमेश्वर स्वीकार करता है

ऐसे छ: पहलुओं पर गौर कीजिए जो सच्चे धर्म के लोगों की पहचान कराते हैं।

अध्याय 16

सच्ची उपासना करने का फैसला कीजिए

दूसरों को अपने विश्वास के बारे में बताते वक्‍त आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है? उनको बिना गुस्सा दिलाए आप यह कैसे कर सकते हैं?

अध्याय 17

प्रार्थना से परमेश्वर के करीब आइए

क्या परमेश्वर हमारी प्रार्थनाओं का जवाब देता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको यह समझना होगा कि बाइबल प्रार्थना के बारे में क्या सिखाती है।

अध्याय 18

बपतिस्मा और परमेश्वर के साथ आपका रिश्ता

मसीही बपतिस्मा के योग्य ठहरने के लिए कौन-से कदम उठाने की ज़रूरत है? जानिए इसके क्या मायने हैं और इसे कैसे दिया जाता है।

अध्याय 19

परमेश्वर के प्रेम में बने रहिए

परमेश्वर ने जो कुछ भी किया उसके लिए हम कदरदानी कैसे दिखा सकते हैं?

अतिरिक्‍त लेख

परमेश्वर के नाम का इस्तेमाल और इसका मतलब

परमेश्वर का नाम बहुत-से बाइबल के अनुवादों से निकाल दिया गया है। क्यों? क्या परमेश्वर का नाम इस्तेमाल करना ज़रूरी है?

अतिरिक्‍त लेख

दानिय्येल की भविष्यवाणी में मसीहा के आने के बारे में कैसे बताया गया है

500 साल से भी ज़्यादा पहले परमेश्वर ने बता दिया था कि मसीहा ठीक कब आएगा। हैरान कर देनेवाली इस भविष्यवाणी के बारे में जानिए!

अतिरिक्‍त लेख

यीशु मसीह—वह मसीहा जिसके आने का वादा किया गया

मसीहा के बारे में जितनी भी भविष्यवाणियाँ की गयी थीं, वे सब यीशु ने पूरी कीं। अपनी बाइबल में देखिए कि क्या ये सारी भविष्यवाणियाँ हू-ब-हू पूरी हुईं।

अतिरिक्‍त लेख

पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के बारे में सच्चाई

बहुत-से लोग मानते हैं कि त्रिएक की शिक्षा बाइबल में पायी जाती है। क्या यह सच है?

अतिरिक्‍त लेख

सच्चे मसीही उपासना में क्रूस का इस्तेमाल क्यों नहीं करते

क्या यीशु की मौत सचमुच क्रूस पर हुई थी? इसका जवाब सीधे बाइबल से पढ़िए।

अतिरिक्‍त लेख

प्रभु का संध्या भोज—वह समारोह जिससे परमेश्वर की महिमा होती है

मसीहियों को आज्ञा दी गयी है कि वे मसीह की मौत का स्मारक मनाएँ। यह कब और कैसे मनाया जाना चाहिए?

अतिरिक्‍त लेख

क्या इंसानों के अंदर कोई अमर आत्मा है?

बहुत-से लोग सोचते हैं कि इंसान की मौत के वक्‍त उसके अंदर मौजूद साया, शरीर से निकल जाता है और हमेशा ज़िंदा रहता है। परमेश्वर का वचन इस बारे में क्या कहता है?

अतिरिक्‍त लेख

शीओल और हेडिज़ क्या हैं?

कुछ बाइबल अनुवादों में शीओल और हेडिज़ की जगह “कब्र” या “नरक” किया गया है। इन शब्दों का असल में क्या मतलब है?

अतिरिक्‍त लेख

न्याय का दिन—क्या है?

जानिए कि न्याय का दिन वफादार इंसानों के लिए एक आशीष साबित होगा।

अतिरिक्‍त लेख

सन्‌ 1914—बाइबल की भविष्यवाणी का अहम साल

सन्‌ 1914 एक अहम साल है इसके बाइबल से क्या सबूत हैं?

अतिरिक्‍त लेख

प्रधान स्वर्गदूत मीकाएल कौन है?

बाइबल बताती है कि यह एक शक्‍तिशाली प्रधान स्वर्गदूत है। बाइबल इस शक्‍तिशाली स्वर्गदूत की पहचान कराती है। उसके बारे में और जानिए और देखिए कि वह आज क्या कर रहा है।

अतिरिक्‍त लेख

‘बड़े बाबुल’ को पहचानना

प्रकाशितवाक्य कि किताब एक स्त्री का ज़िक्र करती है जिसे “बड़ा बाबुल” कहा गया है। क्या यह सचमुच की स्त्री है? बाइबल उसके बारे में क्या कहती है?

अतिरिक्‍त लेख

क्या यीशु दिसंबर में पैदा हुआ था?

ध्यान दीजिए कि यीशु के पैदा होने के समय बेतलेहेम में मौसम कैसा था। इससे आपको क्या पता चलता है?

अतिरिक्‍त लेख

क्या हमें त्योहार और दूसरे दिवस मनाने चाहिए?

आप जिस इलाके में रहते हैं वहाँ मनाए जानेवाले त्योहार और दिवस की शुरूआत कहाँ से हुई? इनके जवाब शायद आपको अचरज में डाल दे।