इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

गुण नंबर 10

उतार-चढ़ाव

उतार-चढ़ाव

नीतिवचन 8:3, 4, 7

क्या करना है: मुद्दे साफ समझाने के लिए और लोगों की भावनाएँ जगाने के लिए आवाज़ तेज़ या कम कीजिए, स्वर-बल बढ़ाइए या घटाइए और बोलने की रफ्तार बदलिए।

कैसे करना है:

  • आवाज़ तेज़ या कम कीजिए। मुख्य मुद्दों पर ज़ोर देने और लोगों को उभारने के लिए अपनी आवाज़ तेज़ कीजिए। बाइबल से कोई न्याय का संदेश पढ़ते वक्‍त भी आवाज़ तेज़ कीजिए। लोगों की उत्सुकता बढ़ाने और डर या चिंता की भावना जगाने के लिए धीमी आवाज़ में बोलिए।

  • स्वर-बल बढ़ाइए या घटाइए। जोश के साथ बोलने या किसी चीज़ का आकार या दूरी बताने के लिए स्वर-बल बढ़ाइए। दुख या चिंता ज़ाहिर करने के लिए स्वर-बल घटाइए।

  • आवाज़ की रफ्तार बदलिए। कोई रोमांचक बात बताते वक्‍त जल्दी-जल्दी बोलिए। खास मुद्दे बताने के लिए धीरे बोलिए।