इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

गुण नंबर 13

जानकारी पर अमल करने के फायदे

जानकारी पर अमल करने के फायदे

नीतिवचन 3:21

क्या करना है: समझाइए कि आप जो बता रहे हैं, वह लोगों की ज़िंदगी से कैसे नाता रखता है। बताइए कि वे उन बातों पर कैसे अमल कर सकते हैं।

कैसे करना है:

  • सुननेवालों के बारे में सोचिए। सोचिए कि आप जो जानकारी देंगे, वह सुननेवालों के लिए क्यों ज़रूरी है। यह भी सोचिए कि उसमें से कौन-सी बातें उनके लिए खासकर फायदेमंद होंगी।

  • शुरू से बताते रहिए कि सुननेवालों को क्या करना चाहिए। उनमें से हर एक को शुरू से एहसास दिलाइए कि आप जो बता रहे हैं, वह उसके लिए है। हर मुख्य मुद्दा समझाते वक्‍त बताइए कि उसे कैसे लागू किया जा सकता है। यूँ ही जानकारी मत देते रहिए बल्कि उस पर अमल करने के तरीके भी बताइए।