इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

गुण नंबर 20

असरदार समाप्ति

असरदार समाप्ति

सभोपदेशक 12:13, 14

क्या करना है: अपने आखिरी शब्दों से लोगों को बढ़ावा दीजिए कि उन्होंने जो सुना है उस पर यकीन करें और उसे लागू करें।

कैसे करना है:

  • आखिरी शब्दों को विषय से जोड़िए। अपना विषय और खास मुद्दे दोहराइए या दूसरे शब्दों में बताइए।

  • उभारिए। सुननेवालों को बताइए कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्यों करना चाहिए। यकीन के साथ बोलिए। उन्हें एहसास दिलाइए कि उन्होंने जो सुना है, वह बहुत ज़रूरी है।

  • सरल और थोड़े शब्दों में समाप्त कीजिए। इस वक्‍त पर नए मुद्दे मत बताइए। कम-से-कम शब्दों में लोगों को कदम उठाने के लिए उभारिए।