इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

गुण नंबर 7

सही और भरोसेमंद जानकारी

सही और भरोसेमंद जानकारी

लूका 1:3

क्या करना है: पक्के सबूत दीजिए ताकि सुननेवाले सही नतीजे पर पहुँचें।

कैसे करना है:

  • भरोसेमंद जानकारी ढूँढ़िए। आप जो भी बताते हैं, वह बाइबल से होना चाहिए। जब भी मुमकिन हो, सीधे बाइबल से पढ़िए। अगर आप कोई वैज्ञानिक सच्चाई, कोई खबर या अनुभव बतानेवाले हैं या कोई सबूत पेश करनेवाले हैं, तो पहले पक्का कीजिए कि वह जानकारी भरोसेमंद और ताज़ा-तरीन हो।

  • किताबों वगैरह से सही जानकारी दीजिए। आप एक आयत के बारे में जो समझाते हैं, वह आस-पास की आयतों से और पूरी बाइबल से मेल खाना चाहिए और “विश्‍वासयोग्य और बुद्धिमान दास” के प्रकाशनों के मुताबिक होना चाहिए। (मत्ती 24:45) दुनियावी किताबों वगैरह से जानकारी देते वक्‍त, लेखक ने जो कहा और जिस इरादे से कहा, वही बताइए।

  • सबूत पर तर्क कीजिए। कोई आयत पढ़ने या किसी किताब से जानकारी देने के बाद उसके बारे में ऐसे सवाल कीजिए या कोई मिसाल बताइए ताकि सुननेवाले खुद सही नतीजे पर पहुँचें। मगर ध्यान रखिए कि आपके सवालों से उन्हें ठेस न पहुँचे।