इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

करार का संदूक

करार का संदूक

इसे गवाही का संदूक भी कहा जाता था। यह बबूल की लकड़ी से बनी एक पेटी थी जिस पर सोना मढ़ा था। यह संदूक पवित्र डेरे के परम-पवित्र भाग में रखा गया था। बाद में जब सुलैमान ने मंदिर बनाया तो यह संदूक उसके परम-पवित्र भाग में रखा गया। संदूक का ढकना सोने का था और उस पर दो करूब आमने-सामने बने थे। इसमें खासकर वे दो पटियाएँ रखी थीं जिन पर दस आज्ञाएँ लिखी थीं और जिन्हें गवाही की पटियाएँ कहा जाता था। (निर्ग 25:22; 31:18; व्य 31:26; 1रा 6:19; इब्र 9:4)​—अति. ख5 और ख8 देखें।