इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

कुल देवताओं की मूरतें

कुल देवताओं की मूरतें

कभी-कभी इन मूरतों से शकुन विचारा जाता था। (यहे 21:21) कुछ कुल देवताओं की मूरतों की लंबाई-चौड़ाई और आकार इंसान जितने होते थे, तो कुछ मूरतें बहुत छोटी होती थीं। (उत 31:34; 1शम 19:13, 16) मेसोपोटामिया में पुरातत्व खोज से पता चला है कि परिवार के जिस सदस्य के पास कुल देवताओं की मूरतें होती थीं उसे विरासत मिलती थी। (शायद यही वजह है कि राहेल ने अपने पिता के कुल देवताओं की मूरतें ले ली थीं।) लेकिन इसराएल में ऐसा कोई दस्तूर नहीं था। न्यायियों और राजाओं के दिनों में कुल देवताओं की मूरतें झूठी उपासना में इस्तेमाल की जाती थीं। जब वफादार राजा योशियाह ने अपने राज में घिनौनी चीज़ों का नाश किया था, तो उनमें कुल देवताओं की मूरतें भी शामिल थीं।​—न्या 17:5; 2रा 23:24; हो 3:4.