इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

तम्मूज

तम्मूज

(1) एक देवता का नाम, जिसके लिए यरूशलेम में वे इब्री औरतें रो रही थीं जो सच्ची उपासना से मुकर गयी थीं। कहा जाता है कि तम्मूज दरअसल एक राजा था जिसके मरने के बाद उसे देवता मानकर पूजा जाने लगा। सूमेरी पाठ में तम्मूज को दूमूज़ी कहा गया है और उसे प्रजनन देवी इनाना (बैबिलोन की देवी इशतर) का पति या प्रेमी बताया गया है। (यहे 8:14) (2) बैबिलोन की बँधुआई से लौटनेवाले यहूदियों के पवित्र कैलेंडर का चौथा महीना और कृषि कैलेंडर का 10वाँ महीना। यह महीना, जून के बीच से जुलाई के बीच तक का होता था।​—अति. ख15 देखें।