इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

बाइबल की इब्रानी भाषा

बाइबल की इब्रानी भाषा

मोटे तौर पर यह वह इब्रानी भाषा है जिसमें इब्रानी शास्त्र की 39 किताबें लिखी गयी थीं। अकसर इब्रानी शास्त्र को ‘पुराना नियम’ कहा जाता है।

इब्रानी भाषा अब्राहम के वंशज यानी इसराएली बोलते थे। इब्रानी शामी (Semitic) भाषा-समूह का हिस्सा है जिसमें अरामी, अक्कादी, साथ ही अरब और इथियोपिया की अलग-अलग बोलियाँ शामिल हैं। जिन हज़ार सालों में (यानी ईसा पूर्व 1513 से करीब 443 तक) इब्रानी शास्त्र लिखा गया उस दौरान इब्रानी भाषा में ज़्यादा बदलाव नहीं आया। लेकिन जब इसराएल बैबिलोन की बँधुआई में गया उसके बाद से चौकोर लिपि मशहूर होने लगी। इस वजह से इब्रानी भाषा की लिपि बदल गयी। फिर भी कुछ वक्‍त तक प्राचीन लिपि इस्तेमाल होती रही।