इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

मीना

मीना

यहेजकेल में इसे मानेह भी कहा गया है। यह भार मापने और मुद्रा की एक इकाई था। पुरातत्व खोज से पता चला है कि एक मीना 50 शेकेल के बराबर था और एक शेकेल का वज़न 11.4 ग्रा. था। इसलिए इब्रानी शास्त्र में बताए एक मीना का वज़न 570 ग्रा. था। इसके अलावा, शायद एक शाही मीना भी होता था ठीक जैसे एक हाथ की दो नाप होती थीं। मसीही यूनानी शास्त्र में एक मीना 100 द्राख्मा के बराबर था। इसका वज़न 340 ग्रा. था। एक तोड़े में 60 मीना होते थे। (एज 2:69; लूक 19:13)​—अति. ख14 देखें।