इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

हेरोदेस

हेरोदेस

एक शाही खानदान का नाम, जिसे रोम ने यहूदियों पर राज करने के लिए ठहराया था। हेरोदेस महान इस बात के लिए जाना जाता था कि उसने यरूशलेम का मंदिर दोबारा बनवाया था और यीशु को मारने के लिए छोटे बच्चों का कत्ल करने का हुक्म दिया था। (मत 2:16; लूक 1:5) उसके बेटों हेरोदेस अरखिलाउस और हेरोदेस अन्तिपास को उसकी रियासत के अलग-अलग हिस्सों पर अधिकार दिया गया। (मत 2:22) अन्तिपास ज़िला-शासक था मगर वह “राजा” के तौर पर जाना जाता था। उसने यीशु की साढ़े तीन साल की सेवा के दौरान और प्रेषितों अध्याय 12 में दर्ज़ घटनाओं के होने तक राज किया था। (मर 6:14-17; लूक 3:1, 19, 20; 13:31, 32; 23:6-15; प्रेष 4:27; 13:1) इसके बाद हेरोदेस महान के पोते, हेरोदेस अग्रिप्पा प्रथम ने राज किया। कुछ ही समय बाद परमेश्‍वर के स्वर्गदूत ने उसे मार डाला। (प्रेष 12:1-6, 18-23) उसका बेटा हेरोदेस अग्रिप्पा द्वितीय शासक बना और उसने उस समय तक राज किया जब यहूदियों ने रोम से बगावत की।​—प्रेष 23:35; 25:13, 22-27; 26:1, 2, 19-32.