इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

आपके लिए एक किताब?

आपके लिए एक किताब?

आपके लिए एक किताब?

“बहुत पुस्तकों की रचना का अन्त नहीं होता,” कुछ ३,००० साल पहले सुलैमान ने कहा। (सभोपदेशक १२:१२) यह कथन हमेशा की तरह आज भी सच है। मान्यता-प्राप्त उत्कृष्ट रचनाओं के अलावा, हज़ारों नयी किताबें हर साल छपती हैं। इतनी सारी किताबों के होते हुए, आपको बाइबल क्यों पढ़नी चाहिए?

अनेक लोग या तो मनोरंजन के लिए या जानकारी प्राप्त करने के लिए, या शायद दोनों कारणों के लिए किताबें पढ़ते हैं। बाइबल पढ़ने के बारे में भी यही बात सच हो सकती है। इसे पढ़ने से उन्‍नति, यहाँ तक कि मनोरंजन भी हो सकता है। लेकिन बाइबल में इससे ज़्यादा कुछ शामिल है। यह ज्ञान का अद्वितीय स्रोत है।—सभोपदेशक १२:९, १०.

बाइबल ऐसे सवालों का जवाब देती है जिन पर मनुष्यों ने बहुत समय से विचार किया है—हमारे अतीत, हमारे वर्तमान, और हमारे भविष्य के बारे में सवाल। अनेक लोग सोचते हैं: हम कहाँ से आए? जीवन का उद्देश्‍य क्या है? हम जीवन में ख़ुशी कैसे पा सकते हैं? क्या पृथ्वी पर जीवन हमेशा बरकरार रहेगा? भविष्य में हमारे लिए क्या रखा है?

यहाँ पेश किए गए सारे सबूत मिलकर यह साफ़-साफ़ सिद्ध करते हैं कि बाइबल यथार्थ और प्रामाणिक है। हम पहले ही विचार कर चुके हैं कि कैसे इसकी व्यावहारिक सलाह हमें आज अर्थपूर्ण और सुखी जीवन जीने में मदद दे सकती है। वर्तमान के बारे में क्योंकि इसके जवाब संतोषजनक हैं, तो अतीत के बारे में इसके जवाब और भविष्य के बारे में इसकी भविष्यवाणियाँ निश्‍चय ही अच्छी तरह ध्यान दिए जाने के योग्य हैं।

सबसे अधिक लाभ कैसे पाएँ

अनेक लोगों ने बाइबल पढ़नी शुरू की है लेकिन जब इसके कुछ भाग समझना उन्हें मुश्‍किल लगा तो उन्होंने छोड़ दी। अगर आपका अनुभव यही रहा है, तो कुछ बातें हैं जो आपके लिए सहायक हो सकती हैं।

कुछ लोग यीशु के जीवन के सुसमाचार-पुस्तक वृत्तांत पढ़ने से शुरूआत करते हैं। उसकी बुद्धिमानी-भरी शिक्षाएँ, मसलन पहाड़ी उपदेश में पायी जानेवाली शिक्षाएँ, मानव स्वभाव की अच्छी समझ दिखाती हैं और बताती हैं कि अपनी जीवन-स्थिति कैसे सुधारें।—मत्ती अध्याय ५ से ७ देखिए।

बाइबल पढ़ने के अलावा, एक विषय-अनुसार अध्ययन का तरीक़ा काफ़ी जानकारी दे सकता है। बाइबल एक ख़ास विषय पर क्या कहती है उसकी जाँच-परख करना इसमें शामिल है। आप शायद यह जानकर चकित हों कि बाइबल ऐसे विषयों पर वास्तव में क्या कहती है जैसे, प्राण, स्वर्ग, पृथ्वी, जीवन, और मृत्यु, साथ ही परमेश्‍वर का राज्य—वह क्या है और वह क्या हासिल करेगा। * यहोवा के साक्षियों के पास विषय-अनुसार बाइबल अध्ययन का कार्यक्रम है, जिसे मुफ़्त चलाया जाता है। पृष्ठ २ पर दिए गए उपयुक्‍त पते का इस्तेमाल करके, आप प्रकाशकों को लिखकर इसके बारे में पूछताछ कर सकते हैं।

सबूत को जाँचने के बाद, अनेक लोगों ने निष्कर्ष निकाला है कि बाइबल परमेश्‍वर की ओर से है, जिसकी पहचान शास्त्र में “यहोवा” नाम से करायी गयी है। (भजन ८३:१८) आप शायद विश्‍वस्त न हुए हों कि बाइबल परमेश्‍वर की ओर से है। लेकिन क्यों न ख़ुद इसकी जाँच करें? हमें विश्‍वास है कि ख़ुद इसके बारे में सीखने, उस पर मनन करने, और इसकी शाश्‍वत बुद्धि के व्यावहारिक महत्त्व का अनुभव करने से, आप महसूस करने लगेंगे कि बाइबल सचमुच सब लोगों के लिए एक किताब है, और उससे ज़्यादा—आपके लिए एक किताब है।

[फुटनोट]

^ ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है, वॉच टावर बाइबल एण्ड ट्रैक्ट सोसाइटी द्वारा प्रकाशित एक ऐसी किताब है जिसने अनेक लोगों को बाइबल के विषय-अनुसार अध्ययन में मदद दी है।