इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

संसार की सबसे अधिक वितरित किताब

संसार की सबसे अधिक वितरित किताब

संसार की सबसे अधिक वितरित किताब

“इतिहास में सबसे अधिक लोगों द्वारा पढ़ी गयी किताब बाइबल है। . . . किसी अन्य किताब से बाइबल की ज़्यादा प्रतियाँ वितरित की गयी हैं। और किसी भी अन्य किताब से ज़्यादा बार, और ज़्यादा भाषाओं में बाइबल का अनुवाद किया गया है।”—“द वर्ल्ड बुक एन्साइक्लोपीडिया।”

कुछ बातों में, ज़्यादातर किताबें लोगों की तरह होती हैं। वे अस्तित्त्व में आती हैं, शायद लोकप्रिय होती हैं, और—मुट्ठी-भर उत्कृष्ट रचनाओं को छोड़—पुरानी होकर लुप्त हो जाती हैं। पुस्तकालय अकसर उन अनगिनत किताबों का क़ब्रिस्तान होते हैं जो पुरानी हो चुकी हैं, पढ़ी नहीं जातीं और, असल में, ख़त्म हो चुकी हैं।

लेकिन, बाइबल उत्कृष्ट रचनाओं में भी एक अपवाद है। हालाँकि इसके लेखन की शुरूआत ३,५०० साल पहले हुई थी, यह अब भी जीवित है। यह पृथ्वी पर अब तक की सबसे अधिक वितरित किताब है। * हर साल, पूरी बाइबल या उसके भागों की क़रीब छः करोड़ प्रतियाँ वितरित की जाती हैं। पहला संस्करण लगभग १४५५ में जर्मनी के आविष्कारक योहानॆस गूटनबर्ग के छापेख़ाने में वियोज्य टाइप से छपकर निकला। तब से अनुमान लगाया जाता है कि चार अरब बाइबलें (पूरी या भागों में) छापी जा चुकी हैं। कोई और किताब, धार्मिक या अन्य, इस संख्या के पास तक नहीं आयी है।

इतिहास में सबसे अधिक भाषाओं में अनुवाद की गयी किताब भी बाइबल है। संपूर्ण बाइबल या उसके भागों को २,१०० से अधिक भाषाओं और बोलियों में अनुवादित किया गया है। * मानव परिवार के ९० प्रतिशत से ज़्यादा लोग अपनी भाषा में बाइबल का कम-से-कम एक भाग हासिल कर सकते हैं। इस तरह यह किताब राष्ट्रीय सीमाओं को पार कर चुकी है और जातीय तथा नृजातीय बाधाओं से ऊपर उठ चुकी है।

शायद केवल आँकड़े आपको बाइबल की जाँच करने का एक मज़बूत कारण न दें। फिर भी, इसके वितरण और अनुवाद की संख्याएँ प्रभावशाली हैं, जो साबित करती हैं कि बाइबल विश्‍वव्यापी स्तर पर पसंद की जाती है। निश्‍चय ही संपूर्ण मानव इतिहास में सबसे अधिक बिकनेवाली और सबसे अधिक अनुवाद की गयी किताब पर ध्यान देना आपके लिए उचित होगा।

[फुटनोट]

^ इसके बाद लाल-जिल्दवाली माउ द्‌ज़े-दुंग की रचनाओं के हवाले (अंग्रेज़ी) पुस्तिका को सबसे अधिक वितरित प्रकाशन समझा जाता है, अनुमान है कि इसकी ८० करोड़ प्रतियाँ बेची या वितरित की गयी हैं।

^ भाषाओं की संख्या के बारे में आँकड़े, युनाइटॆड बाइबल सोसाइटीज़्‌ द्वारा घोषित की गयी संख्या पर आधारित हैं।

[पेज 6 पर तसवीर]

लातीनी में गूटनबर्ग बाइबल, वियोज्य टाइप से छापी गयी पहली पूरी किताब