इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

‘यहोवा ने न्यायी ठहराए’

‘यहोवा ने न्यायी ठहराए’

नक्शे पर आप ताबोर पर्वत (छ4) को बड़ी आसानी से ढूँढ़ सकते हैं। यह गलील सागर के दक्षिण-पश्‍चिम में, यिज्रेल की तराई में है। कल्पना कीजिए कि 10,000 फौजी इस पर्वत पर हाज़िर हैं। यहोवा ने न्यायी बाराक और दबोरा नबिया के ज़रिए इस्राएलियों को उकसाया कि वे एकजुट होकर कनानी राजा, याबीन के खिलाफ लड़ाई करें, जो 20 साल से उन पर ज़ुल्म ढा रहा था। सेनापति सीसरा, याबीन के 900 रथों को लेकर हरोशेत से निकल पड़ा। उन रथों के पहियों पर लोहे की दराँतियाँ लगी थीं जो दुश्‍मन को आर-पार चीर सकती थीं। यह फौज युद्ध के लिए सूखी हुई कीशोन नदी में आयी, जो मगिद्दो और ताबोर पहाड़ के बीच थी।

न्यायी बाराक, सीसरा की फौज से लड़ने के लिए इस्राएली सैनिकों को लेकर तराई में उतर पड़ा। फिर यहोवा एक ऐसी भीषण बाढ़ लाया कि सीसरा के रथ दलदल में बुरी तरफ फँस गए और यह देखकर कनानी दहशत के मारे भाग खड़े हुए। इस तरह यहोवा ने इस्राएलियों को जीत दिलायी। (न्यायि 4:1–5:31) यह तो बस एक मिसाल है। परमेश्‍वर ने न्यायियों के दौर में इस्राएलियों को कई बार जीत दिलायी।

कनान पर जब इस्राएलियों ने कब्ज़ा कर लिया, तब उस देश की ज़मीन अलग-अलग गोत्रों में बाँटी गयी। गौर कीजिए कि गैर-लेवी गोत्रों को कौन-से इलाके दिए गए। शिमौन नाम के छोटे गोत्र को यहूदा के इलाके में शहर दिए गए। यहोशू की मौत के बाद, इस्राएल जाति आध्यात्मिक और नैतिक रूप से भ्रष्ट होने लगी। दुश्‍मन जातियों ने इस्राएलियों को सताना शुरू किया, इसलिए वे “बड़े संकट में पड़ गए।” तब इस्राएलियों पर रहम खाकर, ‘यहोवा ने उनके लिए न्यायी ठहराए।’ ये 12 न्यायी विश्‍वास और हिम्मत की बढ़िया मिसाल थे। उन्होंने तीन सदियों के दौरान इस्राएल जाति को दुश्‍मनों के चंगुल से छुड़ाया।—न्यायि 2:15, 16, 19.

न्यायी गिदोन ने सिर्फ 300 सैनिकों को लेकर, 1,35,000 मिद्यानी योद्धाओं को हराया। गिदोन के इन आदमियों के पास हथियार बहुत कम थे, मगर वे बड़े ही जोशीले थे। यह लड़ाई गिलबो और मोरे नाम की पहाड़ियों के बीच हुई। गिदोन ने दुश्‍मन सेना पर जब पहली फतह हासिल की, तो उसने उन्हें इस तरह खदेड़ा कि वे पूर्व में रेगिस्तान की ओर भाग गए।—न्यायि 6:1–8:32.

यिप्तह, मनश्‍शे के गोत्र का एक गिलादी पुरुष था। उसने यरदन के पूर्व में बसे इस्राएली नगरों को अम्मोनियों के ज़ुल्म से छुड़ाया। यिप्तह शायद अपने दुश्‍मनों तक पहुँचकर उन्हें हराने के लिए राजा की सड़क से आया। यह सड़क अरोएर के इलाके को गिलाद के रामोत से जोड़ती थी।—न्यायि 11:1–12:7.

शिमशोन ने पलिश्‍तियों के खिलाफ अपने कारनामे, खासकर अज्जा (ग़ज्जा) और अशकलोन के आस-पास के तटवर्ती इलाके में दिखाए। अज्जा एक उपजाऊ इलाका था, जो खेती-बाड़ी के लिए काफी मशहूर था। शिमशोन ने 300 लोमड़ियों का इस्तेमाल करके, पलिश्‍तियों के धान के खेतों, दाख की बारियों और जैतून के बागों को आग लगा दी।—न्यायि 15:4, 5.

चाहे हम न्यायियों के बारे में बाइबल से पढ़ते हैं या उनके गोत्र से देख सकते हैं, वे वादा किए गए देश के हर इलाके में थे। और जिस किसी जगह के लोगों ने संकट के समय पश्‍चाताप करते हुए यहोवा को पुकारा, न्यायियों के ज़रिए उसने बेहतरीन ढंग से उनकी हिफाज़त की।

[पेज 15 पर नक्शे]

(भाग को असल रूप में देखने के लिए प्रकाशन देखिए)

गोत्र और न्यायी

न्यायी

1. ओत्नीएल

2. एहूद

3. शमगर

4. बाराक

5. गिदोन

6. तोला

7. याईर

8. यिप्तह

9. इबसान

10. एलोन

11. अब्दोन

12. शिमशोन

गोत्रों को दिए गए इलाके

दूसरे गोत्र के इलाके में मनश्‍शे के शहर

च4 दोर

च5 मगिद्दो

च5 तानाक

छ4 एनदोर

छ5 बेतशान

छ5 यिबलाम (गत्रिम्मोन)

शिमोन के शहर

ग9 शारूहेन (शारैम) (शिल्हीम)

ग10 बेतलबाओत (बेतबिरी)

घ8 ऐतेर (तोकेन)

घ9 सिकलग

घ9 ऐन

घ9 हसर्शूसा?

घ9 आशान

घ9 बेर्शेबा

घ10 हसर्शूआल

च9 एताम

च9 बेत्मर्काबोत

च9 बतूएल? (कसील?)

च9 शेबा? (येशू)

च10 बालत्बेर (बाल)

च10 एसेम

लेवियों के शरण नगर

च8 हेब्रोन

छ3 केदेश

छ6 शकेम

झ4 गोलान

झ5 गिलाद का रामोत

झ8 बेसेर

मुख्य सड़कें

ख10 वाया मारिस

ज10 राजा की सड़क

इस्राएल के गोत्र

दान (घ7)

घ7 यापो

च8 सोरा

यहूदा (घ9)

ग8 अशकलोन

ग9 अज्जा

ग9 शारूहेन (शारैम) शिल्हीम)

ग10 बेतलबाओत (बेतबिरी)

ग12 अस्मोन

ग12 कादेश

घ7 यब्नेल

घ8 ऐतेर (तोकेन)

घ9 सिकलग

घ9 ऐन

घ9 हसर्शूसा?

घ9 आशान

घ9 बेर्शेबा

घ10 हसर्शूआल

च8 लही

च8 बेतलेहेम

च8 हेब्रोन

च9 एताम

च9 बेत्मर्काबोत

च9 बतूएल? (कसील?)

च9 शेबा? (येशू)

च10 बालत्बेर (बाल)

च10 एसेम

छ8 यरूशलेम

आशेर (च3)

च2 सोर

च4 हरोशेत

च4 दोर

छ1 सीदोन

मनश्‍शे (च5)

च6 शामीर (शोमरोन)

च6 पिरातोन

छ6 शकेम

ज5 आबेलमहोला

एप्रैम (च7)

च7 तिम्नत्सेरह

छ6 तप्पूह

छ6 शीलो

छ7 बेतेल (लूज)

नप्ताली (छ3)

छ2 बेतनात

छ3 केदेश

ज3 हासोर

जबूलून (छ4)

च4 बेतलेहम

इस्साकार (छ5)

च5 मगिद्दो

च5 केदेश (किश्‍योन)

च5 तानाक

छ4 एनदोर

छ5 बेतशित्ता

छ5 बेतशान

छ5 यिबलाम (गत्रिम्मोन)

बिन्यामीन (छ7)

छ7 गिलगाल

दान (ज2)

ज2 दान (लैश)

मनश्‍शे (झ3)

झ4 गोलान

रूबेन (झ8)

ज7 हेशबोन

ज9 अरोएर

झ7 मिन्‍नीत

झ8 बेसेर

गाद (ट6)

ज6 सुक्कोत

ज6 पनूएल

ज6 मिस्पा (मिस्पे)

ज7 योगबहा

झ5 गिलाद का रामोत

झ7 रब्बा

झ7 आबेलकरामीम

[दूसरी जगहें]

ट1 दमिश्‍क

[पहाड़]

छ4 ताबोर पर्वत

छ4 मोरे

छ6 एबाल पर्वत

छ5 गिलबो पर्वत

छ6 गरिज्जीम पर्वत

[सागर/खाड़ी]

ग5 भूमध्य सागर (महासागर)

छ9 खारा ताल

ज4 गलील सागर

[नदियाँ और प्रवाह]

ख11 मिस्र नदी

छ6 यरदन नदी

ज6 यब्बोक नदी

ज9 अर्नोन नदी

ज11 जेरेद नदी

[पेज 14 पर तसवीर]

ताबोर पर्वत, जो इस्साकार के इलाके में आता है, और यिज्रेल की तराई में है

[पेज 14 पर तसवीर]

कीशोन में आयी बाढ़ में सीसरा के रथ बुरी तरह फँस गए