इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

सतर्क रहिए!

राजनीति को लेकर लोगों में इतनी फूट क्यों पड़ी है?​​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

राजनीति को लेकर लोगों में इतनी फूट क्यों पड़ी है?​​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

 राजनीति एक ऐसा विषय है जिसे लेकर लोगों के बीच फूट पड़ रही है। और यह सिर्फ एक देश की बात नहीं है, ज़्यादातर देशों का यही हाल है। प्यू रिसर्च सेंटर ने 2022 में “19 देशों का सर्वे किया। उसमें 65 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके देश में कुछ लोग किसी एक राजनैतिक पार्टी का समर्थन करते हैं, तो कुछ किसी और का। और इसी बात को लेकर उनमें ज़बरदस्त तकरार और बहस होती है।”

 क्या आप भी अपने आस-पास देखते हैं कि राजनीति को लेकर लोगों में और भी फूट पड़ती जा रही है? ऐसा क्यों है? क्या इसका कोई हल है? ध्यान दीजिए कि इस बारे में पवित्र शास्त्र बाइबल क्या बताती है।

ऐसा रवैया जो लोगों में फूट डाले

 बाइबल में हमारे दिनों को ‘आखिरी दिन’ कहा गया है। उसमें बताया है कि हमारे समय में कई लोगों की सोच और रवैया ऐसा होगा कि वे आपस में मिल-जुलकर शांति से नहीं रह पाएँगे।

  •   ‘आखिरी दिनों में संकटों से भरा ऐसा वक्‍त आएगा जिसका सामना करना मुश्‍किल होगा। इसलिए कि लोग सिर्फ खुद से प्यार करनेवाले और किसी भी बात पर राज़ी न होनेवाले होंगे।’​—2 तीमुथियुस 3:1-3.

 कई लोग पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी सरकार चले लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। और जो लोग इन सरकारों का विरोध करते हैं, उनमें भी मतभेद होते हैं। वे आपस में मिलकर समस्याओं का हल नहीं निकाल पा रहे। इसके जो अंजाम हुए हैं, उसके बारे में बाइबल में बहुत पहले बताया गया था।

  •   “इंसान, इंसान पर हुक्म चलाकर सिर्फ तकलीफें लाया है।”​—सभोपदेशक 8:9.

 लेकिन बाइबल बताती है कि एक ऐसा शख्स है जिसकी सरकार इंसानों की सारी समस्याओं और तकलीफों को मिटा सकती है।

एक ऐसा अगुवा जो काबिल है और जिसे लोगों की परवाह है

 बाइबल में बताया गया है कि वह शख्स यीशु मसीह है। वह एक ऐसा अगुवा है जो सबसे ज़्यादा काबिल है। वह दुनिया में शांति ला सकता है और लोगों को एक कर सकता है। उसे ऐसा करने का अधिकार भी मिला है। और वह ऐसा करना चाहता भी है।

  •   ‘उसके दिनों में नेक जन फूले-फलेगा और हर तरफ शांति रहेगी।’​—भजन 72:7.

  •   “सारे राष्ट्र उसकी सेवा करेंगे।”​—भजन 72:11.

 यीशु सबसे अच्छा अगुवा है क्योंकि उसे लोगों की परवाह है और वह उनकी मदद करना चाहता है। खासकर उन लोगों की जिनके साथ अन्याय हुआ है और जिन्होंने बहुत दुख सहा है।

  •   “वह दुहाई देनेवाले गरीबों को बचाएगा, दीन-दुखियों और उनको छुड़ाएगा जिनका कोई मददगार नहीं। वह दीन-दुखियों और गरीबों पर तरस खाएगा, गरीबों की जान बचाएगा। वह उन्हें अत्याचार और ज़ुल्म से छुड़ाएगा।”​—भजन 72:12-14.

 परमेश्‍वर के राज के बारे में और जानिए। यह वह सरकार है जिसका अगुवा यीशु मसीह है। जानिए कि आप इस सरकार का साथ कैसे दे सकते हैं और इससे आपको क्या फायदे हो सकते हैं।