इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

बायीं तरफ: सितंबर 2022 में अमरीका के फ्लोरीडा में आया तूफान इयान (Sean Rayford/Getty Images); बीच में: जुलाई 2022 में यूक्रेन के डोनेट्‌स्क से भाग निकले माँ और बेटा (Alex Chan Tsz Yuk/SOPA Images/LightRocket via Getty Images); दायीं तरफ: अप्रैल 2022 में चीन के बेजिंग में बड़ी तदाद में लोगों का हुआ कोविड टेस्ट (Kevin Frayer/Getty Images)

सतर्क रहिए!

2022: मुसीबतों और चिंताओं से घिरा साल​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

2022: मुसीबतों और चिंताओं से घिरा साल​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

 2022 में युद्ध, आर्थिक तंगी और प्राकृतिक विपत्तियों की खबरें सुर्खियों में रहीं। सिर्फ पवित्र शास्त्र, बाइबल में बताया गया है कि ये घटनाएँ क्यों हो रही हैं।

2022 में हुई घटनाओं से क्या पता चलता है?

 पिछले साल जो घटनाएँ घटीं, वे इस बात का एक और सबूत हैं कि हम “आखिरी दिनों” में जी रहे हैं, जैसे बाइबल में बताया गया है। (2 तीमुथियुस 3:1) “आखिरी दिनों” की शुरूआत 1914 में हुई। ध्यान दीजिए कि बाइबल में कैसे पहले से बताया गया है कि हमारे समय में ये सारी घटनाएँ होंगी:

 ‘युद्ध।’​—मत्ती 24:6.

  •   “2022​—ऐसा साल जिसमें यूरोप ने दोबारा सही युद्ध की मार।” a

 यूक्रेन पर रूस का हमला” लेख देखें।

 “अकाल।”​—मत्ती 24:7.

  •   “2022​—साल जिसमें पड़े कई भयानक अकाल।” b

 “महामारियाँ।”​—लूका 21:11.

  •   “पोलियो बीमारी फिर से उभर रही है। मंकी पॉक्स के शिकार लोगों की गिनती बढ़ती जा रही है। कोविड-19 का कहर अब भी जारी है। ये सारी बातें दिखाती हैं कि संक्रामक बीमारियों का खतरा कितना बढ़ गया है और इंसान इतना कमज़ोर हो गया है कि वे आसानी से इन बीमारियों का शिकार हो रहा है।” c

 “खौफनाक नज़ारे।”​—लूका 21:11.

  •   “2022 में जगह-जगह ज़बरदस्त लू (गरम हवाएँ) चली, सूखा पड़ा, बाढ़ आयी और जंगलों में आग लग गयी। मौसम में गड़बड़ी होने की वजह से इस तरह की कई विपत्तियाँ आयीं। नतीजा, काफी तबाही मची, हज़ारों की जानें चली गयीं और लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा। इसलिए यह साल लोगों को हमेशा याद रहेगा।” d

 “हंगामों [या “खलबली; बगावत,” फुटनोट] की खबरें।”​—लूका 21:9.

  •   “आर्थिक समस्याओं, खासकर बढ़ती महंगाई की वजह से ज़्यादा-से-ज़्यादा लोग गुस्से से भड़क उठे। इसका नतीजा यह हुआ कि 2022 में पूरी दुनिया में सरकार के खिलाफ इतने आंदोलन हुए जितने पहले कभी नहीं हुए थे।” e

अगला साल कैसा रहेगा?

 हममें से कोई नहीं जानता कि 2023 में क्या होगा। पर हम यह ज़रूर जानते हैं कि परमेश्‍वर का राज, जो स्वर्ग में है, बहुत जल्द इस धरती पर बड़े-बड़े बदलाव करेगा। (दानियेल 2:44) यह राज इंसान की सारी तकलीफों को जड़ से खत्म कर देगा। उसके शासन में सारी धरती पर परमेश्‍वर की मरज़ी पूरी होगी।​—मत्ती 6:9, 10.

 हम आपको बढ़ावा देते हैं कि आप यीशु मसीह की सलाह मानें। उसने कहा, “जागते रहो” यानी ध्यान देते रहो कि दुनिया में जो घटनाएँ हो रही हैं, उनसे कैसे बाइबल की भविष्यवाणियाँ पूरी हो रही हैं। (मरकुस 13:37) इसके अलावा, बाइबल में ऐसी कई बातें लिखी हैं जिन्हें मानने से आपको फायदा हो सकता है। यहीं नहीं, इसमें यह भी बताया गया है कि आप और आपका परिवार क्यों एक अच्छे कल की उम्मीद रख सकते हैं। इसलिए अगर आप बाइबल के बारे में और जानना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं

a AP News, “2022 Was Year the Horror of War Returned to Europe,” by Jill Lawless, December 8, 2022.

b World Food Programme, “A Global Food Crises.”

c JAMA Health Forum, “Living in an Age of Pandemics—From COVID-19 to Monkeypox, Polio, and Disease X,” by Lawrence O. Gostin, JD, September 22, 2022.

d Earth.Org, “What’s Behind the Record-Breaking Extreme Weather Events of Summer 2022?” by Martina Igini, October 24, 2022.

e Carnegie Endowment for International Peace, “Economic Anger Dominated Global Protests in 2022,” by Thomas Carothers and Benjamin Feldman, December 8, 2022.