इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

JenkoAtaman/stock.adobe.com

सतर्क रहिए!

क्या 2023 नयी उम्मीदें लेकर आएगा?​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

क्या 2023 नयी उम्मीदें लेकर आएगा?​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

 साल 2023 शुरू हो चुका है! हम सबको उम्मीद है कि हमारा आनेवाला कल हमारे और हमारे अपनों के लिए अच्छा होगा। पर हम ऐसी उम्मीद क्यों रख सकते हैं?

पवित्र शास्त्र से हमें आशा मिलती है

 पवित्र शास्त्र बाइबल से हमें आशा मिलती है कि आज हम जिन मुश्‍किलों और परेशानियों का सामना कर रहे हैं, वे बहुत जल्द खत्म हो जाएँगी। है ना यह एक अच्छी खबर? दरअसल बाइबल से हम कई अच्छी बातें सीख सकते हैं, हमें दिलासा मिलता है और सच्ची आशा भी।रोमियों 15:4.

यह आशा आज आपकी मदद कैसे कर सकती है?

 बाइबल में जो आशा दी गयी है, वह “हमारी ज़िंदगी के लिए एक लंगर है।” (इब्रानियों 6:19) वह कैसे? एक लंगर जहाज़ को स्थिर रखता है, उसे टूटने से बचाता है। उसी तरह अगर हमारे पास यह आशा हो, तो हम मुश्‍किलों का अच्छे-से सामना कर पाएँगे, ज़िंदगी में हार नहीं मानेंगे और खुश रह पाएँगे। आगे बतायी कुछ बातों पर ध्यान दीजिए:

उस आशा पर अपना भरोसा बढ़ाइए

 बहुत-से लोग अच्छे की उम्मीद तो करते हैं, पर उनकी उम्मीदें पूरी होंगी या नहीं, यह वे यकीन से नहीं कह सकते। पर बाइबल में जो आशा दी गयी है, वह ज़रूर पूरी होगी। ऐसा हम इसलिए कहते हैं क्योंकि यह आशा खुद परमेश्‍वर यहोवा a ने हमें दी है। और वह ऐसा परमेश्‍वर है “जो झूठ नहीं बोल सकता।” (तीतुस 1:2) सिर्फ यहोवा के पास अपने सारे वादों को पूरा करने की ताकत है। वह “जो भी चाहता है” उसे कर सकता है।​—भजन 135:5, 6.

 हम चाहते हैं कि आप उस आशा के बारे में और जानें जो परमेश्‍वर ने हमें दी है। क्यों न आप शास्त्र यानी बाइबल पढ़ें, उसे ‘ध्यान से जाँचें’ और उस आशा पर अपना भरोसा बढ़ाएँ? (प्रेषितों 17:11) आप चाहें तो किसी यहोवा के साक्षी के साथ बाइबल से चर्चा कर सकते हैं, इसके लिए आपसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इस तरह आप 2023 की शुरूआत एक अच्छी आशा से कर पाएँगे!

a यहोवा, परमेश्‍वर का नाम है।​—भजन 83:18.