इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

अध्ययन के लिए सुझाव

अध्ययन के लिए सुझाव

पहले क्या अध्ययन करें?

हम सबको अध्ययन करने के लिए ज़्यादा समय नहीं मिल पाता। तो हमारे पास जो समय होता है, उसका हम कैसे अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं? पहली बात, आप जो पढ़ रहे हैं उसे ध्यान से पढ़िए। फटाफट बहुत कुछ पढ़ने से अच्छा है कि आप थोड़ा पढ़ें, पर ध्यान से पढ़ें। इससे आपको ज़्यादा फायदा होगा।

फिर तय कीजिए कि आप पहले क्या अध्ययन करेंगे। (इफि. 5:15, 16) ज़रा आगे दिए सुझावों पर ध्यान दीजिए:

  • हर दिन बाइबल पढ़िए। (भज. 1:2) आप चाहें तो उन अध्यायों से शुरूआत कर सकते हैं जो हफ्ते के बीच होनेवाली सभा के शेड्‌यूल में दिए होते हैं।

  • प्रहरीदुर्ग  अध्ययन और हफ्ते के बीच होनेवाली सभा की तैयारी कीजिए। जवाब भी तैयार कीजिए।​—भज. 22:22.

  • जब-जब समय मिले, दूसरे नए प्रकाशनों का भी अध्ययन कीजिए, जैसे जनता के लिए प्रहरीदुर्ग  और सजग होइए!  पत्रिकाओं, वीडियो और jw.org पर आनेवाले दूसरे लेखों का।

  • किसी विषय पर खोजबीन कीजिए। अगर आप किसी मुश्‍किल का सामना कर रहे हैं, आपके मन में कोई सवाल है या आप बाइबल के किसी विषय को और अच्छी तरह समझना चाहते हैं, तो आप उस बारे में खोजबीन कर सकते हैं। आपको jw.org पर “पढ़ो, समझो और करो” भाग में कुछ और सुझाव मिल सकते हैं।