इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

अध्ययन के लिए सुझाव

अध्ययन के लिए सुझाव

क्या आप किसी आयत के बारे में यहोवा के साक्षियों के लिए खोजबीन गाइड  में दी जानकारी से पूरा फायदा ले रहे हैं?

आयतों के बारे में दी जानकारी पढ़ने से आप और भी बहुत कुछ जान पाएँगे और उन्हें अच्छी तरह समझ पाएँगे। जैसे आप जान पाएँगे कि किसी आयत में जिस घटना के बारे में बताया है, उस वक्‍त कैसे हालात थे, वह क्यों लिखी गयी या वह किसके बारे में है। आप किसी आयत के शब्दों का मतलब भी जान पाएँगे।

आप वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी  या JW लाइब्रेरी  ऐप पर चाहे कोई भी बाइबल पढ़ रहे हों, आप सीधे किसी आयत से ही उसके बारे में खोजबीन गाइड  में दिए लेख देख सकते हैं। अगर उस आयत के बारे में खोजबीन गाइड  में जानकारी है, तो उस आयत पर टच करने से खोजबीन गाइड  का निशान दिखायी देगा। फिर उस निशान पर टच करने से उस आयत से जुड़े सारे हवाले आपकी स्क्रीन पर (स्टडी पेन में) दिखेंगे।

ध्यान दीजिए कि नए लेख सबसे ऊपर दिखायी देते हैं। नीचे पुराने लेख दिखते हैं जिनमें शायद उस आयत के बारे में पुरानी समझ दी गयी हो, जिसमें अब फेरबदल किया जा चुका है।

  • वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी  में किसी आयत पर टच करने से उसके बारे में खोजबीन गाइड में दिए हवाले अपने आप खुल जाते हैं।

  • JW लाइब्रेरी  ऐप से किसी आयत के बारे में खोजबीन गाइड  में दिए हवाले देखने के लिए खोजबीन गाइड  डाउनलोड कीजिए और उसे अपडेट करते रहिए। इसके लिए स्टडी पेन में ऊपर दिए डाउनलोड बटन पर टच कीजिए।