इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

क्या आप जानते थे?

क्या आप जानते थे?

पुराने ज़माने में आग को कैसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता था?

बाइबल बताती है कि जब अब्राहम को दूर किसी जगह जाकर बलिदान चढ़ाना था तो उसने क्या किया। उत्पत्ति 22:6 में लिखा है, “अब्राहम ने होम-बलि की लकड़ियाँ लीं और अपने बेटे इसहाक के कंधे पर रखीं। फिर अब्राहम ने आग और छुरा लिया और वे दोनों साथ चलते गए।”

बाइबल में कहीं भी यह नहीं बताया गया है कि पुराने ज़माने में आग कैसे जलायी जाती थी। अब्राहम और इसहाक जो आग अपने साथ ले गए थे उसके बारे में एक टीकाकार कहता है कि वह कोई जलती लौ नहीं हो सकती। क्योंकि “शायद ही इतने लंबे सफर में कोई लौ जलती रहे।” इसलिए हो सकता है, यहाँ किसी ऐसी चीज़ की बात की जा रही है जो आग सुलगाने के काम आती है।

लेकिन दूसरे कहते हैं कि पुराने ज़माने में आग जलाना इतना आसान नहीं था। लोग खुद आग सुलगाने के बजाय अपने पड़ोसियों से जलता हुआ एक अंगारा ले लेते थे। इसलिए कई विद्वान मानते हैं कि अब्राहम शायद छोटी हाँडी जैसे बरतन में जलते हुए कोयले या पिछली रात की आग से निकाले गए अंगारे ले जा रहा था। इस हाँडी में शायद उठाने के लिए एक ज़ंजीर लगी हुई थी। (यशा. 30:14) अंगारों को इस तरह एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता था और सफर के दौरान जब कभी ज़रूरत होती थी तो इन अंगारों में सूखी लकड़ियाँ डालकर आग जलायी जाती थी।