इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

प्रहरीदुर्ग  में आनेवाले दूसरे लेख

प्रहरीदुर्ग  में आनेवाले दूसरे लेख

बहुत-से प्रचारक सभाओं की तैयारी JW लाइब्रेरी  पर करते हैं। वे इसमें आसानी से प्रहरीदुर्ग  का वह लेख खोल पाते हैं जिसका हफ्ते के आखिर में अध्ययन किया जाता है। लेकिन प्रहरीदुर्ग  के अध्ययन संस्करण में अध्ययन लेखों के अलावा दूसरे लेख भी आते हैं। इनमें भी बाइबल पर आधारित बढ़िया जानकारी दी होती है। आप ये लेख JW लाइब्रेरी  में कैसे खोल सकते हैं और इन्हें पढ़ सकते हैं?

  • प्रहरीदुर्ग  के हर अध्ययन लेख के आखिर में “और पढ़ने के लिए” नाम का उपशीर्षक होता है। उसके नीचे दिए लिंक “इस अंक के दूसरे लेख” पर क्लिक कीजिए। फिर विषय-सूची खुलेगी जिसमें अध्ययन लेखों के नाम और नंबर दिए होंगे। उनके अलावा उस सूची में दिए दूसरे लेख पढ़ने के लिए उनके शीर्षक पर क्लिक कीजिए।

  • JW लाइब्रेरी  के मुख्य पेज (Home) पर “क्या नया है” भाग में जैसे ही प्रहरीदुर्ग  का कोई नया अंक दिखे, उसे डाउनलोड कर लीजिए। फिर उसे खोलकर विषय-सूची पर एक नज़र डालिए और देखिए कि उसमें कौन-कौन-से लेख हैं, ताकि आप सारे लेख पढ़ सकें।