इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

अध्ययन के लिए सुझाव

अध्ययन के लिए सुझाव

“क्या नया है” भाग कैसे इस्तेमाल करें?

जो भी नए लेख और वीडियो आते हैं, वे JW लाइब्रेरी  और jw.org के “क्या नया है” भाग में पाए जा सकते हैं। आप ऐसा क्या कर सकते हैं ताकि इस भाग में आनेवाले नए लेख और वीडियो आप देख सकें?

JW लाइब्रेरी

  • जब “कुछ और लेख” की किसी शृंखला का कोई नया लेख प्रकाशित किया जाता है, तो वह उस शृंखला के साथ ही आता है। इसलिए जब “क्या नया है” भाग में कोई शृंखला दिखायी देती है, तो आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। उसे खोलने पर अगर आप “तारीख” पर क्लिक करें, तो नया लेख सबसे ऊपर आएगा जिसे आप पढ़ सकते हैं।

  • पत्रिकाओं जैसे बड़े प्रकाशनों को शायद आप एक बार में पूरा ना पढ़ पाएँ। ऐसे प्रकाशनों को आप “पसंदीदा जानकारी” (Favorites) में डाल सकते हैं, ताकि आप उन्हें आसानी से ढूँढ़ पाएँ और आपने जहाँ छोड़ा था वहाँ से आगे पढ़ पाएँ। पूरा पढ़ने के बाद आप उन्हें “पसंदीदा जानकारी” से निकाल सकते हैं।

JW.ORG

कुछ जानकारी, जैसे कुछ खबरें और घोषणाएँ, सिर्फ jw.org वेबसाइट पर आती हैं, JW लाइब्रेरी  पर नहीं। इसलिए हाल ही में आए लेख पढ़ने के लिए समय-समय पर jw.org वेबसाइट पर “क्या नया है” भाग देखते रहिए।