इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

परिवार के लिए

परिवार के लिए

परिवार के लिए

इन तसवीरों में क्या गायब है?

नीतिवचन 18:10 और 26:17 पढ़िए। अब तसवीरें देखिए। क्या चीज़ गायब है? नीचे अपने जवाब लिखिए। बिंदुओं को मिलाकर तसवीर पूरी कीजिए और उनमें रंग भरिए।

1 .....

2 .....

[रेखाचित्र]

(पत्रिका देखिए)

चर्चा के लिए:

इन आयतों से आपने क्या सीखा? परमेश्‍वर की मंज़ूरी पाने के लिए क्या सिर्फ उसका नाम जानना काफी है?

सुराग: भजन 91:2; नीतिवचन 3:5, 6 पढ़िए।

क्यों हमें दूसरों के मामलों में टाँग नहीं अड़ानी चाहिए?

सुराग: गलातियों 6:5-7; 1 थिस्सलुनीकियों 4:11; 1 पतरस 4:15 पढ़िए।

अब, नीतिवचन 26:18, 19 पढ़िए। क्या किसी को बेवकूफ बनाना सिर्फ मज़े की बात होती है?

सुराग: नीतिवचन 14:13; 15:21; मत्ती 7:12 पढ़िए।

परिवार के साथ:

मिलकर नीतिवचन 31:10-31 पढ़िए। परिवार के एक सदस्य से कहिए कि वह यहाँ बतायी भली पत्नी की कुछ खूबियों को बिना बोले अपने हाव-भाव से दिखाए। बाकी लोगों को पता लगाने की कोशिश करनी है कि वह किस खूबी के बारे में हाव-भाव कर रहा है। चर्चा कीजिए कि अपनी काबिलीयत बढ़ाने के लिए आप कौन-से काम सीख सकते हैं।

जमा कीजिए और सीखिए

काटिए, मोड़िए और सँभालकर रखिए

बाइबल कार्ड 1 सुलैमान

सवाल

क. सुलैमान ने प्रार्थना में धन-दौलत या लंबी उम्र के बजाय क्या माँगा?

ख. रिक्‍त स्थान भरिए। सुलैमान ने _____ नीतिवचन कहे और _____ गाने लिखे।

ग. सुलैमान को और कौन-सा नाम दिया गया?

[चार्ट]

ईसा पूर्व 4026 ईसवीं सन्‌ 1 ईसवीं सन्‌ 98

आदम की सृष्टि हुई करीब ईसा पूर्व 1000 में जीया बाइबल की

आखिरी किताब लिखी

गयी

[नक्शा]

शीबा की रानी करीब 2,400 किलोमीटर की दूरी तय करके सुलैमान की बुद्धि-भरी बातें सुनने आयी

शीबा

यरूशलेम

सुलैमान

परिचय

दाविद और बतशेबा का दूसरा बेटा। सुलैमान ने 40 साल तक इसराएल देश पर राज किया। उसने यहोवा की उपासना के लिए एक बहुत बड़ा भवन बनाया। (1 राजा 5:2-5) यहोवा ने सुलैमान से बाइबल की किताबें नीतिवचन, सभोपदेशक और श्रेष्ठगीत लिखवायीं। दूसरी जातियों की औरतों से शादी करने की वजह से वह यहोवा से दूर चला गया।—1 राजा 11:1-6.

जवाब

क. एक आज्ञाकारी मन।—1 राजा 3:5-14.

ख. 3,000, 1,005.—1 राजा 4:29, 32.

ग. यदीद्याह, जिसका मतलब है “यहोवा का प्रिय।”—2 शमूएल 12:24, 25.

लोग और देश

3. मेरा नाम ख्लोए है। मैं 9 साल की हूँ और मैं कनाडा में रहती हूँ। कनाडा में कितने यहोवा के साक्षी हैं? 55,000, 88,000 या 1,10,000?

4. कौन-से बिंदु पर मेरा देश है? आप जहाँ रहते हैं वहाँ एक बिंदु बनाइए और देखिए कि आप कनाडा से कितने दूर हैं। (g11-E 10)

बच्चो, तसवीरें ढूँढ़िए

क्या आप इस अंक में ये तसवीरें ढूँढ़ सकते हैं? अपने शब्दों में बताइए कि हर तसवीर में क्या हो रहा है।

“परिवार के लिए” की और कॉपियाँ प्रिंट करने के लिए वेबसाइट www.pr418.com देखिए।

● “परिवार के लिए” के जवाब पेज 24 पर हैं।

पेज 30 और 31 में दिए सवालों के जवाब

1. मज़बूत गढ़।

2. कुत्ता।

3. 1,10,000.

4. क।