इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

कप्तान की दावत में

कप्तान की दावत में

कप्तान की दावत में

समुद्री जहाज़ में कप्तान की दावत में अगर दिलचस्प लोग, लज़ीज़ खाना और मज़ेदार बातचीत हो, तो दावत में चार चाँद लग जाते हैं। मगर व्हाइट स्टार लाइन कंपनी के कप्तान रॉबर्ट स्मिथ के खाने की मेज़ पर एक आध्यात्मिक दावत पर रोशनी डाली गयी।—यशायाह 25:6.

सन्‌ 1894 में 24 साल की उम्र में रॉबर्ट ने जहाज़ किनक्लून ऑफ डन्डी की कमान सँभाली। इस जहाज़ में वे अपनी पहली विश्‍व-यात्रा पर निकले। बाद में वे व्हाइट स्टार कंपनी के सेड्रिक, सेविक और रूनिक जहाज़ों के कप्तान रहे। * न्यू यॉर्क से इंग्लैंड के लिवरपूल की यात्रा में अटलांटिक महासागर पार करते समय, इनमें से एक जहाज़ पर रॉबर्ट ने चार्ल्स टेज़ रसल को दावत दी। वहाँ रसल के साथ हुई बातचीत से रॉबर्ट के दिल में बाइबल के संदेश में दिलचस्पी जागी और उन्होंने ज़्यादा जानकारी पाने के लिए रसल से स्टडीज़ इन द स्क्रिप्चर्स्‌ की कॉपियाँ लीं।

रसल ने खत के ज़रिए रॉबर्ट से संपर्क बनाए रखा और नतीजा यह हुआ कि बाइबल के संदेश में रॉबर्ट की दिलचस्पी बढ़ती गयी। रॉबर्ट ने यह नयी जानकारी अपनी पत्नी को भी बतायी। जल्द ही वे दोनों जोशीले बाइबल विद्यार्थी बन गए, जैसा कि यहोवा के साक्षियों को उस समय जाना जाता था। रॉबर्ट को बाद में बाइबल पर आधारित भाषण देने का भी सुअवसर मिला। मिसाल के लिए, आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में उन्होंने “गिलियड का मरहम” विषय पर भाषण दिया और बताया कि परमेश्‍वर के वचन में ऐसा संदेश है जो “दुनिया के हर मर्ज़ की दवा है।” उधर इंग्लैंड में उसकी पत्नी और जवान बच्चों ने “फोटो ड्रामा ऑफ क्रिएशन” दिखाने में हाथ बँटाया। इसमें स्लाइड दिखाने के साथ-साथ रसल के भाषण की रिकार्डिंग सुनायी जाती थी।

रॉबर्ट ने जो बाइबल सच्चाई हासिल की थी, उसने वही सच्चाई अपने बच्चों को विरासत में दी। आज पाँच पुश्‍तों बाद उनके परिवार के 18 सदस्य दूसरों को खुशखबरी सुनाने का काम पूरे जोश से कर रहे हैं। वे सभी, कप्तान की दावत में जो कुछ हुआ उसके लिए तहे-दिल से शुक्रगुज़ार हैं।

यहोवा के साक्षी अपने साहित्य और बाइबल सिखाने के काम के ज़रिए, दुनिया-भर में लोगों को बाइबल का वही संदेश सुना रहे हैं, जिसमें कप्तान स्मिथ ने दिलचस्पी दिखायी थी। अगर आप चाहें तो आप भी जान सकते हैं कि कप्तान की दावत में दी गयी वह दिलचस्प जानकारी क्या थी।

[फुटनोट]

^ उसी नमूने का एक और जहाज़ टाइटैनिक अपनी पहली यात्रा पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसके कप्तान ई. जे. स्मिथ (रॉबर्ट स्मिथ के साथ कोई रिश्‍ता नहीं) थे।

[पेज 8 पर तसवीर]

रॉबर्ट जी. स्मिथ

[पेज 8 पर तसवीर]

चार्ल्स टी. रसल