इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

क्या इब्‌लीस का वजूद एक हकीकत है?

क्या इब्‌लीस का वजूद एक हकीकत है?

क्या इब्‌लीस का वजूद एक हकीकत है?

इब्‌लीस के बारे में आपकी क्या राय है? क्या आप मानते हैं कि वह सचमुच का एक प्राणी है, जो लोगों को बुरे काम करने के लिए लुभाता है, या क्या इब्‌लीस का मतलब सिर्फ बुराई का गुण है? क्या हमें इब्‌लीस से डरना चाहिए, या उसे एक अंधविश्‍वास समझकर या सिर्फ पौराणिक कथाओं का एक काल्पनिक किरदार समझकर दिमाग से निकाल देना चाहिए? क्या “इब्‌लीस” का मतलब कोई निराकार शक्‍ति है जो इस विश्‍व में तबाही मचा रही है? या जैसे आजकल के कई धर्मविज्ञानी कहते हैं, क्या “इब्‌लीस” का मतलब सिर्फ इंसान में पाए जानेवाले बुरे गुण हैं?

ताज्जुब की बात नहीं कि इब्‌लीस के बारे में दुनिया में अलग-अलग धारणाएँ फैली हैं। ज़रा सोचिए, उस शख्स की सही-सही पहचान का पता लगाना कितना मुश्‍किल हो सकता है जो स्वाँग भरने में बड़ा माहिर हो! और अगर उसने ठान ली है कि वह अपना असली रूप किसी को नहीं दिखाएगा, तो उसे पहचान पाना और भी मुश्‍किल होगा। बाइबल बताती है कि इब्‌लीस भी ऐसे ही अपना मुखौटा बदलता रहता है। बाइबल में उसे शैतान कहा गया है और उसके बारे में यह बताया गया है: “शैतान आप भी ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण करता है।” (2 कुरिन्थियों 11:14) इब्‌लीस है तो बहुत दुष्ट, मगर दूसरों को गुमराह करने के लिए भलाई करने का ढोंग करता है। वह लोगों को कायल करना चाहता है कि उसका वजूद है ही नहीं, क्योंकि इससे उसका काम और भी आसान हो जाता है।

तो अब सवाल उठता है कि ये इब्‌लीस असल में है कौन? वह कब और कैसे वजूद में आया? आज वह लोगों को कैसे बहका रहा है? क्या हम उसकी चालों से खबरदार रहने के लिए कुछ कर सकते हैं? बाइबल में इब्‌लीस की शुरूआत से लेकर अब तक की सही जानकारी दी गयी है और इन सवालों के ठीक-ठीक जवाब भी दिए गए हैं।

[पेज 3 पर तसवीर]

अगर कोई ठान ले कि वह अपना असली रूप किसी को नहीं दिखाएगा, तो सोचिए उसे पहचानना कितना मुश्‍किल हो सकता है!