इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

आर्मागेडन—दुनिया का भयंकर सर्वनाश?

आर्मागेडन—दुनिया का भयंकर सर्वनाश?

आर्मागेडन—दुनिया का भयंकर सर्वनाश?

आर्मागेडन! क्या यह शब्द सुनने से आपके मन में पूरी दुनिया के तबाह होने या ग्रहों के आपस में टकराकर एक भयंकर प्रलय आने की बात आती है? बाइबल के दूसरे शब्द शायद ही रोज़मर्रा की चर्चाओं में इतने मशहूर हुए होंगे जितना कि शब्द “आर्मागेडन।” हमारे दिनों में इस शब्द का इस्तेमाल अकसर यह बताने के लिए किया जाता है कि इंसान एक भयंकर विनाश की तरफ बढ़ रहा है। और मनोरंजन की मायानगरी ने भी लोगों के दिलो-दिमाग को आनेवाले “आर्मागेडन” की खौफनाक तसवीरों से भर दिया है। इसलिए यह शब्द एक रहस्य और अटकलों की गुत्थी बनकर रह गया है। इस शब्द के मतलब के बारे में अलग-अलग राय रखनेवालों की कमी नहीं है। असल में यह शब्द बाइबल से लिया गया है, मगर इसके ज़्यादातर मतलब उस हकीकत से कोसों दूर हैं जो बाइबल इसके बारे में बताती है।

बाइबल के मुताबिक आर्मागेडन का ताल्लुक “जगत के अन्त” से है, इसलिए क्या आपको नहीं लगता कि इस शब्द की सही समझ पाना बेहद ज़रूरी है? (मत्ती 24:3) और क्या यह समझदारी की बात नहीं कि हम आर्मागेडन का सही मतलब जानने के लिए, सच्चाई बतानेवाली सबसे भरोसेमंद किताब बाइबल की मदद लें? शब्द आर्मागेडन बाइबल से ही आया है, इसलिए क्यों न बाइबल से जानें कि इस युद्ध का आप और आपके परिवार पर क्या असर होगा?

इस तरह की जाँच करने से हमें पता चलेगा कि आर्मागेडन इस दुनिया का सर्वनाश करने के बजाय उन लोगों के लिए खुशियों से भरे एक युग की शुरूआत करेगा जो धार्मिकता की नयी दुनिया में जीना और आबाद रहना चाहते हैं। अगला लेख बताएगा कि आर्मागेडन का असली मतलब क्या है। और जैसे-जैसे आप इसे पढ़ेंगे आपको बाइबल में दी गयी इस अहम सच्चाई की सही समझ हासिल होगी।

[पेज 3 पर बक्स/तसवीर]

आपके खयाल से आर्मागेडन क्या है?

न्यूक्लीयर बमों से दुनिया का सर्वनाश

पर्यावरण में होनेवाली कोई बड़ी आफत

किसी पिण्ड का धरती से टकराना

परमेश्‍वर के हाथों दुष्टों का नाश