इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

क्या एक न्यायी को उपदेश दिया जा सकता है?

क्या एक न्यायी को उपदेश दिया जा सकता है?

क्या एक न्यायी को उपदेश दिया जा सकता है?

स्लाड्याना, क्रोएशिया की रहनेवाली यहोवा की एक साक्षी है। एक बार, पैसों के मामले को लेकर अदालत में उसकी पेशी थी। वह बिलकुल सही वक्‍त पर जज के सामने हाज़िर हुई। मगर दूसरे पक्ष के लोग अभी तक नहीं आए थे। ऐसे में स्लाड्याना ने सोचा कि क्यों न मौके का फायदा उठाकर जज को गवाही दूँ। फिर क्या था, उसने हिम्मत जुटायी और जज से बातचीत शुरू की।

उसने कहा: “जज साहब, क्या आप जानते हैं कि बहुत जल्द, इस धरती पर न तो कोई न्यायी रहेगा और ना ही कोई अदालत रहेगी?” इसमें कोई शक नहीं कि स्लाड्याना आज के ज़माने के न्यायियों या जजों की ही बात कर रही थी।

उसकी बात सुनकर, जज इतना हैरान रह गया कि वह बिना कुछ कहे उसे एकटक देखने लगा। इतने में कार्रवाई शुरू की गयी। कार्रवाई खत्म होने के बाद, जब स्लाड्याना एक कागज़ात पर दस्तखत करने के लिए खड़ी हुई, तो जज ने झुककर धीमी आवाज़ में उससे पूछा: “आपने अभी-अभी मुझसे कहा कि बहुत जल्द, इस धरती पर न तो कोई न्यायी रहेगा और न ही कोई अदालत रहेगी। क्या आपको इस बात का पक्का यकीन है?”

स्लाड्याना ने जवाब दिया: “जी हाँ, जज साहब। मुझे पक्का यकीन है!”

फिर जज ने पूछा: “आपके पास इसका क्या सबूत है?”

स्लाड्याना ने कहा: “इसका सबूत बाइबल में दिया गया है।”

जज ने कहा कि वह इस सबूत की जाँच करना चाहता है, मगर उसके पास बाइबल नहीं है। इस पर स्लाड्याना ने उसे एक बाइबल देने का वादा किया। इसके बाद, साक्षियों ने जज से मुलाकात की और उसे एक बाइबल दी। साथ ही, उसे यह बढ़ावा दिया कि वह उनके साथ हफ्ते में एक बार बाइबल का अध्ययन करे। जज राज़ी हो गया और कुछ ही समय बाद, वह यहोवा का एक साक्षी बन गया।

भजन 2:10 में दी भविष्यवाणी बताती है: “अब, हे राजाओं, बुद्धिमान बनो; हे पृथ्वी के न्यायियों, यह उपदेश ग्रहण करो।” क्या यह देखकर हमें खुशी नहीं होती कि जज के जैसे लोग, नम्र होकर यहोवा के प्यार-भरे निर्देश पर चलते हैं? बेशक होती है! (w06 12/01)

[पेज 32 पर तसवीर]

जज और स्लाड्याना