इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

प्रकाशन कैसे दें

प्रकाशन कैसे दें

ज़िंदगी से जुड़े ज़रूरी सवालों के जवाब हम कहाँ पा सकते हैं? (T-37 ट्रैक्ट)

सवाल कीजिए: क्या आपने कभी सोचा है कि ज़िंदगी का मकसद क्या है, क्या हमारी दुख-तकलीफों के लिए परमेश्वर ज़िम्मेदार है और मरने पर हमारा क्या होता है? आपको क्या लगता है कि इन सवालों के जवाब हमें कहाँ मिल सकते हैं? [अगर किसी व्यक्‍ति को दिलचस्पी है, तो बातचीत जारी रखिए।]

कहिए: इस ट्रैक्ट में बताया है कि आप कैसे jw.org वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी पा सकते हैं।

आयत पढ़िए: भज 119:144, 160

ज़िंदगी से जुड़े ज़रूरी सवालों के जवाब हम कहाँ पा सकते हैं? (T-37 ट्रैक्ट, पेज 2)

 

सवाल कीजिए: हम सभी को बता रहे हैं कि परिवार के हरेक सदस्य को, नौजवानों को और बच्चों को अपनी समस्याओं के लिए भरोसेमंद सलाह कहाँ मिल सकती है। [अगर किसी व्यक्‍ति को ज़्यादा जानने में दिलचस्पी है, तो उसे ट्रैक्ट दीजिए।]

कहिए: [ट्रैक्ट का पेज 2 दिखाइए।] jw.org वेबसाइट पर कई लेख और वीडियो दिए गए हैं, जिनसे हमें बहुत-सी अच्छी जानकारी मिल सकती है।

आयत पढ़िए: भज 119:105

परमेश्वर की सुनिए

सवाल कीजिए: आज कई लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत चिंता करते हैं। क्या आप जानते हैं कि परमेश्वर ने हमसे वादा किया है कि वह सेहत से जुड़ी हर समस्या हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर देगा? [अगर वह व्यक्‍ति राज़ी होता है, तो नीचे दी आयत पढ़िए।]

आयत पढ़िए: प्रक 21:3, 4

कहिए: यह ब्रोशर इस तरह तैयार किया गया है कि हम परमेश्वर के वादों के बारे में और सीख सकें। [पेज 22, 23]

आप इन्हें कैसे देंगे

 

प्रकाशन देने के जो तरीके ऊपर बताए गए हैं, उनको ध्यान में रखकर सोचिए कि आप अपने तरीके से प्रकाशन कैसे देंगे।