इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

20-26 जनवरी

भजन 138-139

20-26 जनवरी

गीत 93 और प्रार्थना | सभा की एक झलक (1 मि.)

पाएँ बाइबल का खज़ाना

1. डर के मारे पीछे मत हटिए

(10 मि.)

हम पूरे दिल से यहोवा की तारीफ करना चाहते हैं (भज 138:1)

जब आपको सभाओं में जवाब देने से डर लगे, तो यहोवा से मदद माँगिए (भज 138:3)

इस तरह डरना अच्छी बात है (भज 138:6; प्र19.01 पेज 10-11 पै 10)

सुझाव: छोटे जवाब दीजिए, इससे आपकी चिंता कम होगी।—प्र23.04 पेज 21 पै 7.

2. ढूँढ़ें अनमोल रत्न

(10 मि.)

  • भज 139:21, 22—क्या मसीहियों से उम्मीद की जाती है कि वे सबको माफ कर दें? (प्र03 3/1 पेज 31 पै 2)

  • इस हफ्ते पढ़ने के लिए जो अध्याय हैं, उनमें आपको क्या-क्या रत्न मिले?

3. पढ़ने के लिए आयतें

बढ़ाएँ प्रचार करने का हुनर

4. बातचीत शुरू करना

(3 मि.) सरेआम गवाही देना। (प्यार पाठ 2 मुद्दा 3)

5. बाइबल अध्ययन चलाना

(4 मि.) सरेआम गवाही देना। सामनेवाले से पूछिए कि क्या वह बाइबल अध्ययन करना चाहता है और फिर बताइए कि यह कैसे किया जाता है। (प्यार पाठ 10 मुद्दा 3)

6. भाषण

(5 मि.) प्र24.04 पेज 14-17 पै 1, 4-10—विषय: मैं अपना शर्मीलापन कैसे दूर कर सकता हूँ? (जी-जान गुण 16)

जीएँ मसीहियों की तरह

गीत 59

7. शर्मीले होने पर भी आपको यहोवा की सेवा करने में मज़ा आ सकता है

(15 मि.) चर्चा।

क्या आप शर्मीले हैं? क्या आप नहीं चाहते कि लोगों का ध्यान आप पर जाए? क्या दूसरों से बात करने के खयाल से ही आपके पेट में मरोड़ उठता है? कई बार शर्मीले होने की वजह से लोग वे काम करने से झिझकते हैं जो वे करना चाहते हैं। पर कई मसीहियों ने अपने शर्मीलेपन पर काबू पाया है। इस वजह से वे ना सिर्फ दूसरों को बाइबल के बारे में बता पाते हैं बल्कि उन्हें प्रचार करने में मज़ा भी आता है। हम ऐसे भाई-बहनों से क्या सीख सकते हैं?

शर्मीले होने के बावजूद मैंने जी-जान से सेवा की वीडियो दिखाइए फिर हाज़िर लोगों से पूछिए:

  • बहन ली ने जब अपनी दादी की सलाह मानी कि वह “जी-जान से यहोवा की सेवा करे,” तो उसे क्या फायदा हुआ?

बाइबल में बताया है कि शायद मूसा, यिर्मयाह और तीमुथियुस शर्मीले थे। (निर्ग 3:11; 4:10; यिर्म 1:6-8; 1ती 4:12) फिर भी यहोवा की मदद से वे बड़े-बड़े काम कर पाए। (निर्ग 4:12; यिर्म 20:11; 2ती 1:6-8)

यशायाह 43:1, 2 पढ़िए फिर हाज़िर लोगों से पूछिए:

  • यहोवा अपने लोगों से क्या वादा करता है?

आज यहोवा अपने लोगों की कैसे मदद करता है जिससे उन्हें उसकी सेवा करने में मज़ा आए?

ऐसा कदम जो दे ढेरों खुशियाँ—एक झलक वीडियो दिखाइए फिर हाज़िर लोगों से पूछिए:

  • बहन जैक्सन ने कैसे महसूस किया कि प्रचार करने के लिए यहोवा उन्हें ताकत देता है और उनकी मदद करता है?

  • प्रचार काम में लगे रहने से एक शर्मीले स्वभाव के व्यक्‍ति को क्या फायदा होता है?

8. मंडली का बाइबल अध्ययन

समाप्ति के चंद शब्द (3 मि.) | गीत 151 और प्रार्थना