इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

प्रकाशन कैसे दें

प्रकाशन कैसे दें

ज़िंदगी से जुड़े ज़रूरी सवालों के जवाब हम कहाँ पा सकते हैं? (T-37)

सवाल कीजिए: हम लोगों को एक वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं। इस वेबसाइट पर उन बातों की जानकारी दी गयी है, जो हमारी ज़िंदगी से जुड़ी हैं।

कहिए: ट्रैक्ट में जो तसवीरें दी गयी हैं, उन्हें दिखाकर इस वेबसाइट पर दिए गए वीडियो और प्रकाशनों के बारे में बताइए।

आयत पढ़िए: भज 32:8

सच्चाई सिखाइए

सवाल कीजिए: क्या आपको लगता है कि शास्त्र में सदियों पहले लिखी यह बात आज पूरी हो रही है?

आयत पढ़िए: 2ती 3:1-5

सच्चाई: शास्त्र में आखिरी दिनों के बारे में बतायी गयी बात पूरी हो रही है। इससे हम यकीन कर सकते हैं कि आनेवाले समय के बारे में शास्त्र में बतायी गयी बात भी ज़रूर पूरी होगी।

बाइबल का अध्ययन क्यों करें? (वीडियो)

शुरू में कहिए: हम लोगों को एक छोटा-सा वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि हम अपनी ज़िंदगी से जुड़े ज़रूरी सवालों के जवाब कहाँ पा सकते हैं। [वीडियो दिखाइए।]

कहिए: इस ब्रोशर में पवित्र शास्त्र से बताया गया है कि परमेश्वर दुनिया की समस्याएँ कैसे खत्म करेगा। [खुशखबरी ब्रोशर दीजिए।]

आप इन्हें कैसे देंगे

प्रकाशन देने के जो तरीके ऊपर बताए गए हैं, उनको ध्यान में रखकर सोचिए कि आप अपने तरीके से प्रकाशन कैसे देंगे।