इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

जीएँ मसीहियों की तरह

क्या आप बाइबल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनते हैं?

क्या आप बाइबल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनते हैं?

नयी दुनिया अनुवाद  बाइबल की ऑडियो रिकॉर्डिंग हमारी वेबसाइट पर और JW लाइब्रेरी  ऐप पर पायी जा सकती है। जैसे-जैसे बाइबल की किसी किताब की रिकॉर्डिंग पूरी होती है, उसे उपलब्ध करायी जाती है। इन रिकॉर्डिंग की एक खासियत है कि जब भी मुमकिन होता है, अलग-अलग किरदारों के लिए अलग-अलग लोगों की आवाज़ ली जाती है। इनमें सही शब्दों पर ज़ोर दिया गया है और सही भावनाओं के साथ पढ़ा गया है। इस वजह से बाइबल के संदेश की सही-सही समझ मिलती है।

बाइबल की ऑडियो रिकॉर्डिंग से कुछ लोगों को क्या फायदा हो रहा है? कई लोगों को नियमित तौर पर बाइबल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनना बहुत पसंद है, क्योंकि इससे उनकी पढ़ाई में जान आ जाती है। जब वे अलग-अलग किरदारों की आवाज़ सुनते हैं, तो वे बाइबल में बतायी घटनाएँ और भी अच्छी तरह कल्पना कर पाते हैं। इस तरह वे बाइबल की बातें और भी अच्छी तरह समझ पाते हैं। (नीत 4:5) कई लोगों ने यह भी पाया है कि जब चिंताएँ उन्हें आ घेरती हैं, तो बाइबल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनने से उन्हें सुकून मिलता है।​—भज 94:19.

जब परमेश्‍वर के वचन में लिखी बातें ज़ोर से पढ़कर सुनायी जाती हैं, तो इनका हमारी ज़िंदगी पर गहरा असर हो सकता है। (2इत 34:19-21) अगर आपकी भाषा में पूरी बाइबल या फिर उसकी कुछ किताबों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, तो क्या आप इसे नियमित तौर पर सुनने की आदत डाल सकते हैं?

ऑडियो बाइबल की रिकॉर्डिंग​—एक झलक  वीडियो देखिए। फिर आगे दिए सवाल का जवाब दीजिए:

बाइबल की ऑडियो रिकॉर्डिंग जिस तरह की गयी, उसमें क्या बात आपको अच्छी लगी?