इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

20-26 मई

भजन 40-41

20-26 मई

गीत 102 और प्रार्थना | सभा की एक झलक (1 मि.)

पाएँ बाइबल का खज़ाना

1. हमें दूसरों की मदद क्यों करनी चाहिए?

(10 मि.)

ऐसा करने से हमें खुशी मिलती है (भज 41:1; प्र18.08 पेज 22 पै 16-18)

अगर हम ऐसा करेंगे, तभी यहोवा हमारी मदद करेगा (भज 41:2-4; प्र15 12/15 पेज 24 पै 7)

इससे यहोवा की तारीफ होती है (भज 41:13; नीति 14:31; प्र17.09 पेज 12 पै 17)

खुद से पूछिए: ‘अगर मंडली में किसी को JW लाइब्रेरी  ऐप चलाने में मदद चाहिए, तो क्या मैं उसकी मदद कर सकता हूँ?’

2. ढूँढ़ें अनमोल रत्न

(10 मि.)

  • भज 40:5-10—अगर हम यहोवा को पूरे जहान का मालिक मानते हैं, तो हम क्या करेंगे? (इंसाइट-2 पेज 16)

  • इस हफ्ते पढ़ने के लिए जो अध्याय हैं, उनमें आपको क्या-क्या रत्न मिले?

3. पढ़ने के लिए आयतें

बढ़ाएँ प्रचार करने का हुनर

4. बातचीत शुरू करना

(3 मि.) मौका ढूँढ़कर गवाही देना। एक व्यक्‍ति से बात कीजिए जो खुश नज़र आ रहा है। (प्यार  पाठ 2 मुद्दा 3)

5. बातचीत शुरू करना

(4 मि.) मौका ढूँढ़कर गवाही देना। एक व्यक्‍ति से बात कीजिए जो उदास नज़र आ रहा है। (प्यार  पाठ 3 मुद्दा 5)

6. बाइबल अध्ययन चलाना

(5 मि.) खुशी  पाठ 14 मुद्दा 6. विद्यार्थी को सभाओं में हिस्सा लेने में डर लगता है। उसे “ये भी देखें” भाग में दिए एक लेख, “मंडली में यहोवा की तारीफ कीजिए” से एक मुद्दा बताइए और चर्चा कीजिए। (जी-जान  गुण 19)

जीएँ मसीहियों की तरह

गीत 138

7. बुज़ुर्ग भाई-बहनों के साथ भलाई कीजिए

(15 मि.) चर्चा।

यहोवा और हम सब अपनी मंडली के बुज़ुर्ग भाई-बहनों की बहुत कदर करते हैं, क्योंकि वे वफादारी से यहोवा की सेवा करते हैं। (इब्रा 6:10) उन्होंने सालों से भाई-बहनों को सिखाने, अलग-अलग कामों की ट्रेनिंग देने और हौसला बढ़ाने में कड़ी मेहनत की है। शायद उन्होंने कई तरीकों से आपकी भी मदद की हो। तो फिर उन्होंने जो किया है और जो अब भी कर रहे हैं, उसके लिए आप अपनी कदरदानी कैसे दिखा सकते हैं?

‘भाई-बहनों के साथ भलाई कीजिए’  वीडियो दिखाइए फिर हाज़िर लोगों से पूछिए:

  • जीहून ने भाई होजिन कांग से क्या-क्या सीखा?

  • मंडली के बुज़ुर्ग भाई-बहनों को आप क्यों अनमोल समझते हैं?

  • भले सामरी की कहानी से हम क्या सीखते हैं?

  • यह क्यों अच्छा था कि जीहून, भाई होजिन कांग की मदद करने के लिए दूसरे भाई-बहनों को साथ ले गया?

अगर हम इस बारे में सोचें कि हमारी मंडली के बुज़ुर्गों को किस चीज़ की ज़रूरत है, तो हमें उनकी मदद करने के कई तरीके मिल जाएँगे। जब आपको पता चलता है कि किसी बुज़ुर्ग को कुछ मदद चाहिए, तो सोचिए कि क्या आप वह मदद दे सकते हैं।​—याकू 2:15, 16.

गलातियों 6:10 पढ़िए फिर हाज़िर लोगों से पूछिए:

  • आप किन तरीकों से अपनी मंडली के बुज़ुर्गों के साथ ‘भलाई कर सकते हैं’?

8. मंडली का बाइबल अध्ययन

समाप्ति के चंद शब्द (3 मि.) | गीत 8 और प्रार्थना