इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

जीएँ मसीहियों की तरह

बाइबल विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर सिखाइए

बाइबल विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर सिखाइए

जब हम किसी को सिखाते वक्‍त उसे वीडियो या तसवीरें वगैरह दिखाते हैं, तो उसकी दिलचस्पी जाग उठती है, वह हमारी बात आसानी से समझ पाता है और उसे याद रख पाता है। हमारे महान उपदेशक यहोवा ने भी अपने सेवकों को कुछ अहम बातें सिखाने के लिए कुदरत के नज़ारे और दूसरी चीज़ें दिखायी थीं। (उत 15:5; यिर्म 18:1-6) महान शिक्षक यीशु ने भी यह तरीका अपनाया था। (मत 18:2-6; 22:19-21) बीते कुछ सालों में देखा गया कि वीडियो काफी असरदार होते हैं। क्या आप अपने बाइबल विद्यार्थियों को सिखाते समय वीडियो दिखाते हैं?

ऐसे दस वीडियो तैयार किए गए हैं जो आप परमेश्‍वर की तरफ से खुशखबरी! ब्रोशर से अध्ययन कराते समय दिखा सकते हैं। ब्रोशर में मोटे अक्षरों में दिए सवाल ही ज़्यादातर वीडियो के नाम हैं। डिजिटल रूप में उपलब्ध ब्रोशर में लिंक भी दिया गया है। इससे हमें याद रहता है कि कौन-सा वीडियो कब दिखाना चाहिए। प्रकाशनों के पिटारे में दिए बाकी प्रकाशनों से अध्ययन कराते समय हम दूसरे वीडियो दिखा सकते हैं।

आप अपने विद्यार्थी को और कब-कब वीडियो दिखा सकते हैं? जब उसे बाइबल का कोई विषय समझना मुश्‍किल लग रहा है या वह किसी समस्या का सामना कर रहा है, तो आप jw.org® और JW ब्रॉडकास्टिंग® पर देख सकते हैं कि क्या उसके हालात से जुड़ा कोई वीडियो है। फिर चाहे तो आप दोनों साथ मिलकर वह वीडियो देख सकते हैं और उस पर चर्चा कर सकते हैं।

हर महीने जब नए वीडियो आते हैं, तो उन्हें देखते वक्‍त सोचिए कि आप दूसरों को सिखाते समय कब ये वीडियो दिखा सकते हैं।